×

HBSE Result 2023 Live Update: हरियाणा बोर्ड के 12वीं में नैन्सी टॉपर और जसमीत रहीं दूसरे स्थान पर

Haryana HBSE Class 10th, 12th Result 2023:हरियाणा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 15 May 2023 8:32 AM GMT (Updated on: 15 May 2023 4:10 PM GMT)
HBSE Result 2023 Live Update: हरियाणा बोर्ड के 12वीं में नैन्सी टॉपर और जसमीत रहीं दूसरे स्थान पर
X
 Haryana HBSE Class 10th, 12th Result 2023

HBSE Class 10th, 12th Result Live Update: इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का समय है। विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्ड लगातार 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज यानी सोमवार 15 मई को हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे का ऐलान किया। टाॅपर नैन्सी को 500 में 498 नंबर मिले है. वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा जसमीत कौर को 500 अंक मे 497 अंक मिले हैं। कन्नुज, मानसी सैनी और 496 नंबर हासिल कर तीसरे स्थान पर हैं। हरियाणा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च में ली गई थी। 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 के बीच किया गया था। वहीं दसवीं के एग्जाम 27 फरवरी से 2 मार्च 2023 के बीच लिए गए थे। परीक्षाएं 1475 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई थीं। इन परीक्षा केंद्रों पर 5,59,738 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थीं। जिनमें 10वीं के 296329 और 12वीं के 263409 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

छात्र ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर लॉग इन करें।

- होमपेज पर HBSE 12th Result लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।

- पेज में पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद रिजल्ट आपके स्क्रीन पर उभर जाएगा।

- इस डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट अपने साथ रख लें।

तीनों स्ट्रीम का जारी होगा रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड (HBSE) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार 15 मई को तीनों संकायों (गणित, कॉमर्स और कला) के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल हरियाणा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में कुल 87.08 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए थे। वहीं, 10वीं का परिणाम 73.18 प्रतिशत रहा था।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story