×

15 August Special Song: इन देशभक्ति गानों के बिना अधूरा है आजादी का जश्न

15 August Special Song: आज स्वतंत्रता दिवस है और आज इस खास मौके पर हम आपको देशभक्ति के ऐसे गानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिनके बिना आजादी का ये जश्न अधूरा है। आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 15 Aug 2023 1:22 AM GMT
15 August Special Song: इन देशभक्ति गानों के बिना अधूरा है आजादी का जश्न
X
15 August Special Song (Image Credit: Instagram)

15 August Special Song: 15 अगस्त और 26 जनवरी...ये दोनों दिन हम लोगों के लिए बेहद खास होते हैं। इन दिनों पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। आज हमारे देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यह दिवस बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। घर-घर में देशभक्ति के गानें बजाए जाते हैं, क्योंकि 15 अगस्त देशभक्ति के गानों के बिना अधुरा होता है, तो आइए आज हम आपको कुछ खास गीत बताते हैं जो आपके अंदर देश भक्ति के जज्बे को दोबारा ताजा कर देंगे।

जय हो (Jai Ho Song)

'स्लमडॉग मिलेनियर' फिल्म का गाना जय हो तो आपको याद होगा। 15 अगस्त के दिन यह गाना हर स्कूल और कॉलेजों में कई बार बजाया जाता है।

ऐसा देश है मेरा (Aisa Desh Hai Mera Song)

'वीर-जारा' फिल्म का गाना 'ऐसा देश है मेरा' सुन सभी भक्ति के रंग में रंग जाते हैं। यह गाना लता मंगेशकर और उदित नारायण ने गाया था।

मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन (Mera Mulk Mera Desh Song)

इस गाने को सुन आप भी देश भक्ति की भावना में भीग जाएंगे। इस गाने में एक हिंदुस्तानी का देश के प्रति समर्पण को दिखाया गया है।

मेरा रंग दे बसंती चोला (Mera Rang De Basanti Chola Song)

ये गाना तो आज भी हर किसी की जुबान पर रहता है। 26 जनवरी और 15 अगस्त को ये गाना खूब बजाया जाता है।

संदेशे आते हैं (Sandese Aate Hai Song)

फिल्म बॉर्डर का हिट गाना संदेश आते हैं...आज भी 15 अगस्त के मौके पर हर घर में सुनने को मिलते है। यह गाना सुनकर आज भी आंखें नम हो जाती हैं।

ये देश है वीर जवानों का (Yeh Desh Hai Veer Jawanon Ka Song)

किसी ने सही कहा है 'ओल्ड इज गोल्ड' और पुरानी फिल्म का ये गाना इस बात का साबित करता है। देश है वीर जवानों का गाना सुनकर आज भी लोगों के दिलों में देश के लिए प्रेम और कुछ भी कर गुजरने का जोश जाग उठता है।

जन गण मन (Jana Gana Mana Song)

फिल्म सत्यमेव जयते 2 का गाना 'जन गण मन' आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story