×

Aditya Roy Kapoor Ananya Pandey: आदित्य-अनन्या के रिश्ते पर लगी मोहर! इस जगह साथ स्पॉट हुआ रूमर्ड कपल

Aditya Roy Kapoor Ananya Pandey: एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है और अब आखिरकार दोनों के रिश्ते पर मोहर लगती दिख रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 17 May 2023 8:54 AM GMT
Aditya Roy Kapoor Ananya Pandey: आदित्य-अनन्या के रिश्ते पर लगी मोहर! इस जगह साथ स्पॉट हुआ रूमर्ड कपल
X
Aditya Roy Kapoor Ananya Pandey (Image Credit: Instagram)

Aditya Roy Kapoor Ananya Pandey: न जाने कितने महीनों से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग की खबरें बाजार में फैली हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन अब दोनों की चोरी पकड़ी गई और कुछ ना कहते हुए भी दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया। जी हां, अदित्य और अनन्या को हाल ही में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जहां मीडिया को देखकर दोनों शर्म से लाल होते दिखे।

एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए अदित्य-अनन्या

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे डिनर डेट के लिए एक साथ स्पॉट हुए। इस दौरान अदित्य जहां ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे, तो वहीं अनन्या पांडे ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मीडिया को देख दोनों की मुस्कुराहट इनके रिश्ते का सबूत दे रही है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है।

रणबीर कपूर ने खोली अदित्य की पोल

दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर ने स्टैंड अप कॉमेडियन ऐश्वर्या महाजन के साथ बातचीत की। इस दौरान ऐश्वर्या ने रणबीर से अपनी दिली इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह आदित्य रॉय कपूर को पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। यह सुनकर रणबीर हंसने लगे और मजाक-मजाक में ही आदित्य को फोन लगा दिया। फोन रखने के बाद ऐश्वर्या ने रणबीर से पूछा कि क्या वह आदित्य को अपनी न्यू ईयर पार्टी में बुलाएंगे, क्योंकि पिछले साल वह रणबीर के बैश का हिस्सा बने थे।

इस पर रणबीर ने ऐश्वर्या के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि आदित्य, ऐश्वर्या के साथ रहना चाहते हैं या नहीं, क्योंकि उन्हें एक लड़की पसंद है जिसका नाम भी ‘ए’ से शुरू होता है। भले ही रणबीर ने महज 'ए' शब्द कहा है, बावजूद इसके भी लोग यह कयास लगाने लगे हैं कि रणबीर ने अनन्या और आदित्य के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। वहीं, यह बयान इस समय खूब चर्चाओं में हैं।

खैर, अब तो फैंस की तरह हमें भी दोनों के रिश्ते के ऑफिशियल होने का इंतजार है। फिलहाल, आपको क्या लगता है क्या वाकई दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या सिर्फ ये एक दोस्ती है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story