×

Anil Kapoor: बुढ़ापे में फिसला अनिल कपूर का दिल! 66 साल की उम्र में इस खूबसूरत हसीना से हुआ प्यार, शादी करने को भी तैयार

Anil Kapoor: अनिल कपूर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां...अनिल कपूर का 66 साल की उम्र में अपनी से बेहद छोटी एक्ट्रेस पर दिल आ गया है। आइए आपको बताते हैं वो कौन है?

Ruchi Jha
Published on: 13 July 2023 6:48 AM GMT
Anil Kapoor: बुढ़ापे में फिसला अनिल कपूर का दिल! 66 साल की उम्र में इस खूबसूरत हसीना से हुआ प्यार, शादी करने को भी तैयार
X
Anil Kapoor (Image Credit: Instagram)

Anil Kapoor: बॉलीवुज के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर 66 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी वह यंग एक्टर को टक्कर देते हैं और केवल पर्सनालिटी ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी अनिल कपूर इस वक्त काफी आगे चल रहे हैं। इन दिनों वह अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अनिल कपूर की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में आ गई है। जी हां...अनिल कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसे सुनकर सभी के होश उड़े हुए हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

66 साल की उम्र में फिर फिसला अनिल कपूर का दिल

यह तो सभी जानते हैं अनिल कपूर शादीशुदा हैं। यहां तक की वो तो अब नाना भी बन चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी अनिल कपूर की आशिकी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जी हां..अनिल कपूर का दिल अपनी से छोटी एक्ट्रेस पर आ गया है और वो तो उससे शादी तक करने के लिए तैयार हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये एक्ट्रेस है कौन? दरअसल, सोशल मीडिया अनिल कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में एक्टर संजय दत्त और कंगना रनौत के साथ नजर आ रहे हैं। इसी शो के दौरान अनिल कपूर ने अपने दिल का हाल बयां किया है।

अनिल कपूर करना चाहते हैं फिर से शादी?

दरअसल, इस शो के दौरान करण जौहर-अनिल कपूर से पूछते हैं कि अगर उन्हें अपनी वाइफ को छोड़कर किसी एक महिला को चुनना हो तो वो किसे चुनेंगे? तो इस पर अनिल कपूर-कंगना रनौत की तरफ इशारा करते हैं और उनका नाम लेते हैं। अब भले अनिल कपूर ने यह बात मजाक में कही हो, लेकिन इसके लिए अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे अनिल कपूर

अब जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया, तो नेटिजंस ने अनिल कपूर की क्लास लगाना शुरू कर दी। जहां एक यूजर ने कमेंट किया - 'इस उम्र में भी आशिकी करनी है।' तो एक ने कमेंट किया, 'नाना बन गया है, लेकिन शादी करनी है इनको दूसरी।' किसी ने लिखा, 'वाह! क्या बात है बेटी की उम्र की लड़की से प्यार है।' तो किसी ने कमेंट किया, 'बेहद वाहियात सावल और अनिल ने भी बेहद वाहियात जवाब दिया है।' किसी ने कमेंट किया, 'ये अपने आप को क्या कार्तिक आर्यन समझता है? कोई बताए इसको नाना बन गया है ये अब।'

बता दें कि अनिल कपूर ने सुनीता संग शादी की है और अब दोनों की शादी को 50 बरस पूरे हो गए हैं। अनिल कपूर और सुनीता दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और अब तो अनिल कपूर नाना भी बन गए हैं। जी हां..अनिल कपूर की बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर अभी हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम वायु कपूर अहूजा रखा गया है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story