×

Shraddha Kapoor: इन एक्टर्स को दिल दे चुकीं हैं श्रद्धा कपूर, एक रिलेशनशिप के तो शक्त खिलाफ थे पापा शक्ती कपूर

Shraddha Kapoor Relationship: बॉलीवुड की खूबसूरत दिवा श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, पिछले कुछ दिनों से अफवाहें उड़ रहीं हैं कि उनके जीवन में एकबार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है, हालांकि अभी इसपर श्रद्धा कपूर की तरफ से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 July 2023 7:42 AM GMT
Shraddha Kapoor: इन एक्टर्स को दिल दे चुकीं हैं श्रद्धा कपूर, एक रिलेशनशिप के तो शक्त खिलाफ थे पापा शक्ती कपूर
X
Shraddha Kapoor Relationship (Photo- Social Media)
Shraddha Kapoor Relationship: बॉलीवुड की खूबसूरत दिवा श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, पिछले कुछ दिनों से अफवाहें उड़ रहीं हैं कि उनके जीवन में एकबार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है, हालांकि अभी इसपर श्रद्धा कपूर की तरफ से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आइए आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि एक्ट्रेस का अबतक बॉलीवुड के किन एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है।

आदित्य रॉय कपूर

श्रद्धा कपूर की लव की अगर बात हो रही हो तो सबसे पहला नाम जो सामने आता है, वह है आदित्य रॉय कपूर का। जी हां!! एक समय था जब बॉलीवुड की गलियारों में इन दोनों के इश्क की चर्चा जमकर हुई थी। अब इनके प्यार की शुरुआत कहा से हुई थी, इसके बारे में बताए तो दरअसल श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म की थी, जिसका नाम "आशिकी 2" है। "आशिकी 2" से डेब्यू कर श्रद्धा कपूर छा गईं थीं। वहीं उनका नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जुड़ने लगा था, हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। कुछ समय तक डेट करने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया था।

रोहन श्रेष्ठ

श्रद्धा कपूर और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वैसे एक बात तो है श्रद्धा कपूर का नाम आज तक जिन भी लोगों के साथ जुड़ा है, एक्ट्रेस ने कभी भी किसी भी रिलेशनशिप पर कोई भी बयान नहीं दिया है। वहीं रोहन श्रेष्ठ के साथ डेटिंग की खबरों पर कुछ ऐसा ही हाल रहा। श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की डेटिंग की खबरें साल 2018 में आईं थीं, इनका रिश्ता लगभग 4 साल तक चला था, यहां तक की कई बार शादी की खबरें भी आने लगीं थीं, लेकिन फिर अचानक से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं।

फरहान अख्तर

श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख़्तर के साथ भी जुड़ चुका है। जी हां!! मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर अभिनेता फरहान के प्यार में पागल थीं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म "रॉक ऑन 2" के दौरान हुई थी। श्रद्धा कपूर अपने से कई साल बड़े एक्टर को दिल दे बैठी थी, और जब दोनों के रिलेशनशिप ने मीडिया की गलियारों में हलचल पैदा की, तो श्रद्धा कपूर के पिता को ये बात बिल्कुल भी गवारा नहीं लगीं। उन्हें श्रद्धा और फरहान का रिश्ता पसंद नहीं आया, यहां तक कि शक्ति कपूर की फरहान संग बहस भी हो गई थी। पापा शक्ति कपूर की वजह से श्रद्धा कपूर ने फरहान से दूरी बना ली थी।

अब इस राइटर से जुड़ रहा श्रद्धा कपूर का नाम

श्रद्धा कपूर के इश्क की चर्चा इन दिनों फिर जोरों शोरों से हैं। दरअसल अब उनका नाम राहुल मोदी संग जुड़ रहा है। अब आप जानना चाह रहें होंगे कि ये राहुल मोदी कौन है तो हम आपको बता दें कि राहुल मोदी उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" के राइटर हैं। श्रद्धा कपूर को कुछ दिन पहले ही राहुल मोदी के साथ मूवी डेट पर स्पॉट किया गया था।

श्रद्धा कपूर अपकमिंग फिल्म

श्रद्धा कपूर के पास कईं फिल्में हैं, हालांकि इन दिनों वह अपनी फिल्म "स्त्री 2" की शूटिंग कर रहीं हैं। फिल्म की शूटिंग दो दिन पहले ही शुरू की गई है, जिसमें राजकुमार राव समेत पुराने ही कलाकर नजर आने वाले हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story