×

Anil Kapoor में आया घमंड! एक्टर की इस हरकत के कारण प्रोड्यूसर ने जोड़े हाथ

Anil Kapoor: एक्टर अनिल कपूर आए दिन किसी ना किसी कारण से चर्चा में रहते हैं। इस बीच वह एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Ruchi Jha
Published on: 23 Aug 2023 5:40 AM GMT
Anil Kapoor में आया घमंड! एक्टर की इस हरकत के कारण प्रोड्यूसर ने जोड़े हाथ
X
Anil Kapoor (Image Credit: Instagram)

Anil Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर अब नाना बन चुके हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई कह नहीं सकता कि उनकी उम्र 66 साल है। अभी भी वह पहले की तरह हैंडसम हंग लगते हैं और इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। कुछ समय पहले उनकी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' (Anil Kapoor Web Series The Night Manager) रिलीज हुई थी, जो काफी ज्यादा हिट रही थी। इसी के साथ अनिल कई फिल्मों में भी नजर आए और आने वाले समय में उनकी कई फिल्में रिलीज भी होने को तैयार है। इस बीच एक्टर को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है।

इस फिल्म में नजर आने वाले हैं अनिल कपूर

पिछले काफी वक्त से फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी वेलकम के तीसरे पार्ट के रिलीज होने की बात चल रही है। फिल्म के तीसरे पार्ट का नाम 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle Release Date) रखा गया है। फिल्म को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के पहले दो पार्ट में अनिल कपूर ने मजनू भाई का किरदार निभाया था, लेकिन अब इसके तीसरे पार्ट में अनिल कपूर नजर नहीं आएंगे। जी हां...लेकिन इसके पीछे एक ऐसा कारण है, जिसे सुनने के बाद आप भी यही कहेंगे कि 'मजनू भाई' में घमंड आ गया है।

अनिल कपूर के आगे प्रोड्यूसर ने जोड़े हाथ

दरअसल, 'वेलकम 3' में मजनू भाई का किरदार निभाने के लिए अनिल कपूर ने प्रोड्यूसर से 18 करोड़ रुपए की डिमांड की है। इस फीस को सुनने के बाद प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के तो होश उड़ गए। उन्होंने अनिल कपूर को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन अनिल कपूर ने 18 करोड़ से 1 रुपया नीचे नहीं किया। ऐसे में आखिर में फिरोज ने अनिल कपूर के सामने हाथ जोड़ लिए।

फिरोज नाडियाडवाला का हुआ बुरा हाल

वेलकम की सीरीज में तो गैंगस्टर बने उदय और मजून की जोड़ी ही बेस्ट लगती है। उदय के रोल में जहां नाना पाटेकर लोगों के दिलों पर राज करते हैं, तो वहीं मजनू बने अनिल कपूर ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया था। लेकिन जब अनिल कपूर इस फिल्म से अलग हो गए तो नाना पाटेकर ने भी इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद फिरोज नाडियाडवाला को मजबूरन मुन्ना और सर्किट की जोड़ी फिल्म में लाने का फैसला करना पड़ा। यानी 'वेलकम 3' में अब अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी (Sanjay Dutt Arshad Warsi Movie) की जोड़ी दिखाई देगी। इसके अलावा, फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी और सुनील शेट्टी (Welcome 3 Cast) भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

इन फिल्म में नजर आएंगे अनिल कपूर

भले अनिल कपूर 'वेलकम 3' में नजर नहीं आएंगे, लेकिन उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन (Anil Kapoor Upcoming Movies 2023) में है। जी हां...आने वाले समय में अनिल कपूर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे। इसके अलावा, अनिल कपूर फिल्म में 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ भी नजर आने वाले हैं। वहीं, एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है, जिसकी शूटिंग में वह बिजी हैं। हालांकि, इन फिल्मों को लेकर ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story