×

Shammi Kapoor Death Anniversary: शम्मी कपूर के जन्म पर उनके पिता थे बेहद दुखी, ये थी उनके डर की वजह

Shammi Kapoor Death Anniversary: आज ही के दिन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शम्मी कपूर हम सभी को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर आइए उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 14 Aug 2023 1:51 AM GMT
Shammi Kapoor Death Anniversary: शम्मी कपूर के जन्म पर उनके पिता थे बेहद दुखी, ये थी उनके डर की वजह
X
Shammi Kapoor (Image Credit: Instagram)

Shammi Kapoor Death Anniversary: शम्मी कपूर का जलवा कुछ ऐसा था कि वह हर किसी को अपनी चंचल हरकतों से अपना दीवाना बना लेते थे और एक्टिंग के बारे में तो क्या ही कहा जाए....वह अपने हर किरदार में इस कदर खो जाते थे कि देखने वाला बस उन्हें ही देखता रह जाता था। यही तो शम्मी कपूर का चार्म था, जिस पर हर कोई फिदा था। शम्मी साहब हमेशा जिंदादिल, जोशीले और बिंदास अंदाज में अपनी जिंदगी जिया करते थे और यह खासियत उन्हें सबसे अलग करती थी। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने गानों और अपनी अदाकारी से वह आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर आइए उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें कर एक बार फिर उन्हें अपनी यादों में जिंदा कर लेते हैं।

शम्मी कपूर के जन्म पर डरे हुए थे उनके पिता

शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में हुआ था और उनका पूरा नाम शमशेर राज कपूर था। वैसे तो किसी भी परिवार में जब बेटे का जन्म होता है, तो वहां खुशियां मनाई जाती है, लेकिन जब शम्मी कपूर का जन्म हुआ था तब उनके पिता व दिग्गज एक्टर पृथ्वीराज कपूर काफी डरे हुए थे, वह बस यही दुआ कर रहे थे कि उनका बेटा किसी तरह जिंदा रहे।

दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि शम्मी कपूर के जन्म से पहले उनकी मां राम शरणी 2 बार गर्भवती हुई, लेकिन एक-एक हफ्ते के अंतराल पर उन्होंने अपने दोनों ही बच्चों को खो दिया था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब शम्मी कपूर का जन्म हुआ था, तब उनके माता-पिता कितने डरे हुए होंगे। दोनों काफी बेचैन थे। उन्हें डर था कि कहीं वह भी उन्हें छोड़कर ना चले जाए। कहा जाता है कि शम्मी कपूर उस समय उनके परिवार के पहले ऐसे बच्चे थे, जो अस्पताल में जन्मे थे। जन्म के बाद शम्मी कपूर का लालन-पालन राजकुमार की तरह किया गया था।

शम्मी कपूर की पर्सनल लाइफ रही काफी चर्चा में

शम्मी साहब जितनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते थे, उतना ही वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते थे। शम्मी कपूर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था, लेकिन एक्ट्रेस नूतन के साथ उनका नाम काफी चर्चा में रहा था।

कहा जाता है कि शम्मी और नूतन बहुत छोटी उम्र से ही एक-दूसरे को जानते थे और ऐसे में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों को प्यार हो गया। दोनों लगभग 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और शम्मी तो नूतन से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन नूतन की मां इनके रिश्ते के लिए कभी तैयार नहीं थी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story