×

Bhojpuri Richest Star: बॉलीवुड के स्टार्स से भी ज्यादा अमीर है भोजपुरी के ये एक्टर्स, कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप

Bhojpuri Richest Star: भोजपुरी सिनेमा भी धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहा है और बॉलीवुड व साउथ इंडस्ट्री को टक्कर दे रहा है। वहीं, कमाई के मामले में भी भोजपुरी स्टार्स किसी से पीछे नहीं है। आइए आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहद अमीर एक्टर्स के बारे में बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 3 Jun 2023 4:24 PM GMT
Bhojpuri Richest Star: बॉलीवुड के स्टार्स से भी ज्यादा अमीर है भोजपुरी के ये एक्टर्स, कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप
X
Bhojpuri Richest Star (Image Credit: Instagram)

Bhojpuri Richest Star: भोजपुरी इंडस्ट्री भी अब बॉलीवुड और साउथ की तरह लोकप्रियता हासिल करता जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री गाने और फिल्मों के मामलों में काफी आगे बढ़ता जा रहा है। दर्शक भोजपुरी स्टार्स की फिल्मों को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, जब कमाई की बात आती है, तो इस मामले में भी अब भोजपुरी इंडस्ट्री पीछे नहीं है। जी हां, भोजपुरी स्टार्स की कमाई भी बॉलीवुड और साउथ स्टार्स की तरह काफी ज्यादा है। तो आइए आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स के बारे में बताते हैं।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari Total Net Worth)

मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। फिल्मों में अपना कमाल दिखाने के साथ-साथ मनोज तिवारी एक गायक और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। यही नहीं, मनोज तिवारी राजनिति में भी अपना दम दिखा चुके हैं। बता दें कि मनोज तिवारी पूर्व दिल्ली से सांसद हैं। ऐसे में अगर उनकी कमाई की बात की जाए तो वह फिल्मों के अलावा अपने म्यूजिक वीडियो से भी जमकर कमाई करते हैं। इसके अलावा, वह कई एड भी करते हैं। एक एड के लिए मनोज तिवारी लगभग 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें, तो मनोज तिवारी की टोटल नेट वर्थ लगभग 24 से 25 करोड़ रुपए है।

रवि किशन (Ravi Kishan Total Net Worth)

भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक, अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले रवि किशन अब तक इंडस्ट्री में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। फैंस के बीच उनका डायलॉग 'जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा' आज भी काफी फेमस है। एक्टर अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 50 लाख रुपए की फीस लेते हैं। वहीं, रवि किशन की टोटोल नेट वर्थ की बात करें, तो वह 20 करोड़ रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Total Net Worth)

खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन यहां तक का उनका सफर आसान नहीं था। बेहद गरीबी और संघर्ष से गुजरने के बाद उन्हें यह नाम और कामयाबी हासिल हुई है। आज उनके करोड़ों दीवाने हैं। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वहीं, उनकी फिल्मों की बात करें तो वह अपनी एक फिल्म के लिए 40 से 45 लाख रुपए चार्ज करते हैं। खेसारी लाल यादव की टोटोल नेट वर्थ पर नजर डाले तो, वह 15 करोड़ रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं।

निरहुआ (Nirahua Total Net Worth)

अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने-जाने वाले भोजपुरी एक्टर निरहुआ एक एक्टर होने के साथ-साथ एक गायक भी हैं। यही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री के अलावा वह राजनिति में भी सक्रिय हैं। ऐसे में उनकी टोटल नेट वर्थ देखी जाए तो, वह लगभग 10 करोड़ रुपए है।

पवन सिंह (Pawan Singh Total Net Worth)

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान हैं। अपने दबंग लुक को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बेहद कम समय में पवन सिंह ने इंडस्ट्री में काफी ऊंचा नाम कमा लिया है। वह अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, अगर उनके म्यूजिक एल्बम्स की बात करें, तो वह अब तक 800 से ज्यादा गानें दे चुके हैं। अगर कमाई की बात की जाए तो वह अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। ऐसे में पवन सिंह की टोटोल नेट वर्थ 37 करोड़ रुपए है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story