×

Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay: भोजपुरी सिंगर निशा को लगी गोली, जानें अब कैसी है हालत

Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay: भोजपुरी की मशहूर सिंगर निशा उपाध्याय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिंगर को लाइव शो के दौरान गोली लगी है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 1 Jun 2023 6:52 PM GMT (Updated on: 1 Jun 2023 7:05 PM GMT)
Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay: भोजपुरी सिंगर निशा को लगी गोली, जानें अब कैसी है हालत
X
Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay (Image Credit: Instagram)

Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay: भोजपुरी की फेमस सिंगर निशा उपाध्याय को कौन नहीं जानता हैं। उनकी आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं, लेकिन उनके फैंस के लिए एक दुखद खबर है। दरअसल, सिंगर को एक लाइव शो के दौरान गोली लग गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो निशा बिहार के सारण जिल में परफॉर्म करने के लिए पहुंची थी, जहां उनके साथ ये हादसा हुआ है।

हवाई फायरिंग के दौरान लगी गोली

बताया जा रहा है कि निशा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी वहां किसी ने हवाई फायरिंग की और उस दौरान सिंगर के बाएं पैर पर गोली लग गई, जिसके बाद सिंगर को निशा उपाध्याय को पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने निशा उपाध्याय का ऑपरेशन कर पैर से गोली को निकाल दिया है। फिलहाल, निशा के परिवार वाले को इस बात की सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य पटना के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे हुए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर शो के दौरान फायरिंग किसने की थी और इस घटना में कौन-कौन शामिल था।

निशा के गानों के दीवाने हैं लाखों लोग

बता दें कि निशा उपाध्याय काफी अच्छी सिंगर हैं। उनके गाने को फैंस खूब पसंद करते हैं। उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं निशा भी अपने परफॉर्मेंस की फोटोज और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके गानों की बात करें, तो उनके कुछ गाने काफी पॉपुलर हैं, जिनमें कोका कोला, नवकर मंत्र, हसी हसी जान मारेला जैसे गाने काफी हिट हैं। वहीं, उनके गाने भी यूट्यूब पर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। खैर, हम भी निशा के फैंस की तरह यही चाहेंगे कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story