×

फिर घिरे महेश भट्ट: इस एक्ट्रेस ने बताया डॉन, भांजे पर ड्रग-लड़कियां सप्लाई का आरोप

एक्ट्रेस लवीना लोध ने फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट और उनके भांजे सुमित सभरवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने महेश भट्ट को बॉलीवुड का बड़ा डॉन बताया है।

Shreya
Published on: 24 Oct 2020 6:52 AM GMT
फिर घिरे महेश भट्ट: इस एक्ट्रेस ने बताया डॉन, भांजे पर ड्रग-लड़कियां सप्लाई का आरोप
X
फिर घिरे महेश भट्ट: इस एक्ट्रेस ने बताया डॉन, भांजे पर ड्रग-लड़कियां सप्लाई का आरोप

लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) एक बार फिर विवाद में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार एक्ट्रेस लवीना लोध (Luviena Lodh) ने महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें बॉलीवुड का डॉन करार दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए महेश भट्ट के अलावा उनके भांजे सुमित सभरवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

लवीना लोध ने लगाए ये गंभीर आरोप

एक्ट्रेस का कहना है कि विशेष फिल्म के हेड ऑफ प्रोडक्शन सुमित सभरवाल ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई करता था। एक्ट्रेस ने अमायरा दस्तूर और सपना पब्बी जैसी अभिनेत्रियों के नाम का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि सुमित इन जैसे कई एक्टर्स को ड्रग्स सप्लाई करता था और लड़कियां भी सप्लाई करता था। लवीना ने यह भी कहा है कि इस बात की जानकारी महेश भट्ट को भी है।

यह भी पढ़ें: खतरे में अमेरिकी दूतावास: कभी भी हो सकता है हमला, जारी किया गया हाई अलर्ट

एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर लगाए ये आरोप

लवीना लोध ने वीडियो में कहा है कि वो ये वीडियो उनके और उनकी फैमिली की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बना रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। लेकिन ये पता चलने पर कि सुमित एक्टर्स को ड्रग्स और लड़कियों सप्लाई करता था, तो उन्होंने उनके खिलाफ डिवोर्स की शिकायत दर्ज करवाई है।

Luviena Lodh (फोटो- सोशल मीडिया)

बॉलीवुड के सबसे बड़े डॉन हैं महेश भट्ट

एक्ट्रेस ने बताया कि सुमित के फोन में अलग-अलग लड़कियों की तस्वीरें होती थीं, जो वो दूसरे डायरेक्टर्स को दिखाता था। यानी वो ड़की भी सप्लाई करता था। उन्होंने आगे कहा कि इस बात की जानकारी महेश भट्ट को भी थी। वो बॉलीवुड के सबसे बड़े डॉन हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि अगर महेश भट्ट के हिसाब से कुछ नहीं होता तो वे उसकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने ना जाने कितने एक्टर्स और डायरेक्टर्स को काम से निकाल दिया। कई जिंदगियां बर्बाद की हैं।

यह भी पढ़ें: युवाओं के लिए खुला पिटारा: RJD का घोषणापत्र जारी, बेरोजगारों-किसानों से ये वादें

अगर मेरे और मेरे परिवार के साथ कुछ गलत हुआ तो...

उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि जब से उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है महेश भट्ट उनके पीछे पड़ गए हैं और किसी भी तरह उनके घर में घुसने की कोशिश करते हैं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पहले तो कोई मेरी एनसी नहीं लेता और अगर मैं एनस लिखवा भी देती हूं तो कोई एक्शन नहीं लिया जाता। अंत में एक्ट्रेस कहती हैं कि अगर मेरे या मेरे परिवार के साथ कुछ भी गलत होता है तो इसके जिम्मेदार महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल होंगे।

महेश भट्ट के वकील ने दी प्रतिक्रिया

वहीं लवीना लोध की ये वीडियो सामने आने पर महेश भट्ट के वकील ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में किए गए सभी दावे झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि वे कानूनी सलाह के आधार पर आगे का एक्शन लेने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: PM-राष्ट्रपति का धांसू विमान: आज मिलने वाला है दूसरा बोइंग 777, फौलादी होगी सुरक्षा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story