×

Malaika-Arjun: 'अर्जुन हर रात मुझे...', मलाइका अरोड़ा ने खोला बड़ा राज, बताया अर्जुन कपूर के साथ अपना बेडरूम सीक्रेट

Malaika Arora-Arjun Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर चर्चा में बनें रहते हैं। दोनों इंडस्ट्री के एक ऐसे कपल हैं जो सबसे ज्यादा ट्रोल होते हैं। जी हां!! नेटीजेंस किसी ना किसी कारणवश इस कपल को अपने निशाने पर लिए रहते हैं, खासतौर पर दोनों अपने ऐज गैप की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Jun 2023 7:44 AM GMT
Malaika-Arjun: अर्जुन हर रात मुझे..., मलाइका अरोड़ा ने खोला बड़ा राज, बताया अर्जुन कपूर के साथ अपना बेडरूम सीक्रेट
X
Malaika Arora-Arjun Kapoor (Photo- Social Media)
Malaika Arora-Arjun Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर चर्चा में बनें रहते हैं। दोनों इंडस्ट्री के एक ऐसे कपल हैं जो सबसे ज्यादा ट्रोल होते हैं। जी हां!! नेटीजेंस किसी ना किसी कारणवश इस कपल को अपने निशाने पर लिए रहते हैं, खासतौर पर दोनों अपने ऐज गैप की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। इन सबके बीच मलाइका ने अर्जुन कपूर संग अपना बेडरूम सीक्रेट शेयर किया है।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया अपना बेडरूम सीक्रेट

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते से जुड़ी बहुत सी बातें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने फिर अर्जुन कपूर के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया है कि पूरे इंटरनेट की दुनिया में हलचल मच गया है। मलाइका अरोड़ा ने अपना बेडरूम सीक्रेट शेयर करते हुए कहा, "अर्जुन हर रात मुझे बहुत ही जवान महसूस कराते हैं। हर दिन हमारे बीच झगड़ा होता है, कभी-कभी तो मजाक-मजाक में मारपीट भी हो जाती है, लेकिन हम एक-दूसरे को कभी हर्ट नहीं करते। हम रोज एक-दूसरे से अपनी सारी बातें, परेशानियां और भी जिंदगी से जुड़ी सब चीजें शेयर करते हैं।"

अर्जुन की न्यूड तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुई मलाइका

मलाइका अरोड़ा ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अर्जुन कपूर की एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी, जिसने इंटरनेट की दुनिया में बवाल मचा दिया था। दरअसल मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की एक न्यूड तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अर्जुन कपूर बिन कपड़ों के सोफे पर बैठे नजर आ रहे थे, उन्होंने अपने बदन को ढकने के लिए सिर्फ सोफे पर रखी तकिए का इस्तेमाल किया था। अर्जुन की इस फोटो के बाद तो नेटीजेंस ने जमकर दोनों को ट्रोल किया था।

अक्सर एकसाथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं मलाइका और अर्जुन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक लवेबल कपल हैं, दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स भी देते हैं। यही नहीं दोनों एकसाथ वेकेशन पर भी जाते रहते हैं, जहां से कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल भी होती हैं।

मलाइका की प्रेग्नेंसी की उड़ चुकीं हैं अफवाहें

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर भी अक्सर चर्चाएं होती रहती है, हालांकि कुछ दिन पहले ही मलाइका ने शादी पर बात करते हुए कहा था कि वे दोनों इसके बारे में सोच रहें हैं। शादी के अलावा मलाइका की प्रेग्नेंसी को लेकर भी खबरें उड़ चुकीं हैं, जी हां!! खबरें थीं कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं, जिसके बाद अर्जुन कपूर ने खुद इन खबरों को गलत करार करते हुए लोगों को जमकर लताड़ लगाई थी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story