×

Anjali Arora: अंजली अरोड़ा ने 107 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, जानें अब कैसी है हालत

Anjali Arora: अंजली अरोड़ा की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सेलेब से कम नहीं है। इस बीच अंजली अरोड़ा को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस के होश उड़ जाएंगे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 11 Jun 2023 7:35 AM GMT
Anjali Arora: अंजली अरोड़ा ने 107 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, जानें अब कैसी है हालत
X
Anjali Arora (Image Credit: Instagram)

Anjali Arora: 'कच्चा बादाम' गाने से फेमस हुई अंजली अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अंजली अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज एंड वीडियोज शेयर करती रहती हैं और फैंस भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं, लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उससे जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां, सोशल मीडिया पर अंजली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें 107 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाती दिख रही हैं।

अंजली अरोड़ ने लगाई 107 फीट की ऊंचाई से छलांग

दरअसल, अंजली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंजली 107 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में अंजली ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इतनी ऊंचाई से अंजली को छलांग लगाते देख उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं। वहीं, वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि शुरुआत में अंजली भी काफी डर रही थीं। हालांकि, बाद उन्होंने इसे काफी एंजॉय किया।

फैंस ने की अंजली की तारीफ

अब जैसे ही अंजली ने यह वीडियो शेयर किया, फैंस ने कमेंट में उनकी हिम्मत की वाहवाही करनी शुरू कर दी। जहां एक यूजर ने लिखा, 'इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। मैं तो कभी नहीं कर सकता हूं।' तो एक लिखा, 'क्या बात है। इसे करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।' किसी ने कमेंट किया, 'मुझे तो अंजली को देखकर ही डर लग रहा है। पता नहीं इन्होंने कैसे कर लिया।'

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अंजली

इससे पहले, अंजली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह 'तेरे नाल छलिए' गाने पर लिप्सिंग कर रही थीं। इस दौरान अंजली ने पिंक कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस भी पहनी थी, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं। खुले बालों और हाई मेकअप में अंजली किसी परी से कम नहीं लग रही थीं और शायद यही कारण है कि लोगों को अंजली का ये वीडियो काफी पसंद आया था। अंजली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ था।

'काचा बादम' गाने से मिली पहचान

बता दें कि 'काचा बादाम' गाने पर एक रील बनाकर रातों रात फेमस होने वाली अंजली को आज हर कोई जानता है। बेहद कम समय में अंजली ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। जी हां, अपने रील से अंजली इतनी वायरल हो गई थीं कि उन्हें एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉकअप' में भी एंट्री करने का मौका मिला था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story