×

Neha Dhupia: मालदीव में फैमिली संग वेकेशन एंजॉय कर रही हैं नेहा धूपिया, बच्चों की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Neha Dhupia: इन दिनों एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने परिवार संग मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 4 April 2023 10:57 AM GMT
Neha Dhupia: मालदीव में फैमिली संग वेकेशन एंजॉय कर रही हैं नेहा धूपिया, बच्चों की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
X
Neha Dhupia (Image credit: Instagram)

Neha Dhupia: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी फैमिली संग समय बीता रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने परिवार संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच नेहा मालदीव वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी फैमिली संग एंजॉय करती दिख रही हैं।

नेहा ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह फैमिली संग एंजॉय करती नजर आ रही हैं। समंदर किनारे नेहा धूपिया अपने दोनों बच्चों संग बच्चों की तरह खेल रही हैं। उनके दोनों बच्चे मेहर और गुरीक की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए हैं।

इसके अलावा, एक्ट्रेस कुछ फोटोज में अपने पति अंगद बेदी संग रोमांटिक पोज भी दे रही हैं। तस्वीरों में नेहा अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में वे प्रिंटेड ड्रेस में हैं, तो किसी तस्वीर में वह ब्राउन कलर की वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं।

नेहा धूपिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनके दोनों क्यूट बच्चों को एंजॉय करता देख फैंस भी खुश नजर आ रहे हैं।

फोटोज को शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा, ''हमें इस जहां के सबसे पसंदीदा जगह पर ले चलो जहां सूरज तेज चमकता हो और सबकुछ अच्छा लगता हो।''

इसके साथ नेहा धूपिया ने कैप्शन में फोटोडंप पार्ट 1 भी मेंशन किया है। मतलब एक्ट्रेस आगे और भी तस्वीरें शेयर करती नजर आएंगी।

बता दें कि नेहा धूपिया ने बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी से साल 2018 में दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था।

अंगद और नेहा एक प्यारी सी बेटी और बेटे के माता-पिता भी हैं, जिनका नाम मेहर और गुरीक है।

बात करें नेहा धूपिया के वर्क फ्रंट की, तो उन्हें आखिरी पर फिल्म 'Thursday' में देखा गया था। उस समय नेहा धूपिया प्रेग्नेंट थीं। वहीं, अब ऐसी खबरें हैं कि नेहा एमटीवी रोडीज के अगले सीजन में एक लीडर के तौर पर फिर से नजर आ सकती हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story