Neha Singh Rathore: यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर की तबीयत बिगड़ी, कहा- डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से मना किया

Neha Singh Rathore: 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। नेहा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिंगर ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी।

aman
Written By aman
Published on: 24 Feb 2023 2:41 PM GMT (Updated on: 24 Feb 2023 2:46 PM GMT)
Neha Singh Rathore:
X

Neha Singh Rathore (Social Media) 

Neha Singh Rathore: 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। नेहा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिंगर ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। नेहा को शुक्रवार (24 फरवरी) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिंगर ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। नेहा सिंह ने ट्वीट में लिखा, 'डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से मना किया है।'

नेहा सिंह राठौर अपने भोजपुरी गाने 'यूपी में का बा' को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। बता दें कि, दो दिन पहले यूपी पुलिस ने नेहा को नोटिस भेजा था। नेहा सिंह पर नफरत फैलाने का आरोप लगा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को अपने वीडियो के जरिए जनता के बीच नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस भेजा था।

नए गाने से भी सरकार पर हमला

'यूपी में का बा' गाने से सुर्ख़ियों में आई नेहा सिंह राठौर ने अब नया गाना रिलीज किया है। जिसमें उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया है। नए गाने में वो कहती हैं, 'बेरोजगार बानी साहेब रोजगार मांगिला...। नेहा सिंह ने लिखा कि अगर सरकार जरूरी समझे तो इस गाने के लिए भी उन्हें नोटिस भेज सकती है।

कानपुर पुलिस ने थमाया था नोटिस

इससे पहले, कानपुर पुलिस (Kanpur Police) की एक टीम मंगलवार रात कानपुर (देहात) में नेहा सिंह के घर पर पहुंची थी। दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा- 160 के तहत उन्हें नोटिस थमाया। नोटिस में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए नेहा सिंह के वीडियो के बारे में कई बिंदुओं पर विवरण मांगा। कानपुर पुलिस ने नेहा से ये भी पूछा कि क्या वीडियो में वही हैं? यदि हां, तो क्या वीडियो उसने ही अपलोड किए थे। पुलिस द्वारा पूछा गया कि जिस यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया, वह उसका है या नहीं।

... सरकार फिर उन्हें नोटिस भेज सकती है

उत्तर प्रदेश पुलिस के नोटिस में कहा गया है कि, इस गाने ने समाज में दुश्मनी और तनाव पैदा किए हैं। आप इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं। इसलिए आपको नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा। मगर, नेहा ने नोटिस का जवाब देने से पहले अपना नया गाना सोशल मीडिया पर अपलोड किया। और कहा, अगर सरकार चाहे तो इसके लिए भी नोटिस भेज सकती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story