×

Priyanka Chopra: Bulgari Event में छा गईं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस को होना पड़ा शर्मिंदा, जानें वजह

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार बन खूब नाम कमा रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर ही खबरों में बनीं रहतीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 18 May 2023 3:19 PM GMT
Priyanka Chopra: Bulgari Event में छा गईं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस को होना पड़ा शर्मिंदा, जानें वजह
X
Priyanka Chopra (Photo- Social Media)
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार बन खूब नाम कमा रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर ही खबरों में बनीं रहतीं हैं। फिलहाल तो इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म "लव अगेन" और "सिटाडेल" को लेकर चर्चा में हैं, इसी के साथ ही वह कभी अपनी बेटी मालती की वजह से तो कभी निक की वजह से हेडलाइंस में अपनी जगह बना लेती हैं।

Bulgari Event में प्रियंका चोपड़ा ने की शिरकत

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई इंटरनेशनल इवेंट में स्पॉट की जा रहीं हैं, जहां उनके लुक्स की जमकर चर्चा होती है। प्रियंका का ड्रेसिंग स्टाइल फैंस देखते रह जाते हैं, अपने एक से एक आउटफिट से वह किसी भी इवेंट की लाइमलाइट लूट ले जाती हैं, यही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनका आउटफिट चर्चा का विषय बना रहता है। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने Bulgari Event में शिरकत की थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं थीं।

इस इवेंट में प्रियंका को होना पड़ा शर्मिंदा

Bulgari Event में प्रियंका चोपड़ा के लुक ने खूब वाहवाही लूटी, हालांकि इसके बावजूद प्रियंका को इवेंट के दौरान शर्मिंदा होना पड़ा। जी हां!! दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदा महसूस हुआ। दरअसल वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस एनी को गले लगाने के लिए आगे बढ़ती हैं कि एनी ने प्रियंका को इग्नोर कर जेंडया को गले लगाया और वहां से चलते बनीं। प्रियंका के प्रति एक्ट्रेस एनी का यह बिहेवियर फैंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आया और अब वे प्रियंका को सपोर्ट करते हुए एनी को ट्रोल कर रहें हैं।

Bulgari Event में छाईं प्रियंका चोपड़ा

Bulgari Event से प्रियंका चोपड़ा के कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देखते बन रहा है। इवेंट में प्रियंका चोपड़ा मजेंटा बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं, वह इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं, कि इतने लोगों के बीच उन्होंने ही पूरी लाइमलाइट खुद ही लूट ली।

बहन परिणीति की सगाई के लिए इंडिया आईं थी प्रियंका चोपड़ा

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंडिया का दौरा किया था। हालांकि वह इंडिया बेहद ही खास वजह से आईं थीं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को हुई और सगाई का हिस्सा बनने ही प्रियंका चोपड़ा इंडिया आईं थीं। प्रियंका चोपड़ा ने बहन की सगाई में खूब रंग जमाया था, वहीं उसी रात वह लंदन वापस चलीं गईं थीं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story