TRENDING TAGS :
Parineeti Chopra: सगाई के बाद अपने होने वाले पति पर कुछ इस तरह प्यार जताते नजर आईं परिणीति, देखें
Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड के न्यू कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आखिरकार अब दुनियाभर के सामने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर ही दिया है।
Parineeti Chopra-Raghav Chadha (Photo- Social Media)
Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड के न्यू कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आखिरकार अब दुनियाभर के सामने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर ही दिया है। महीनों से दोनों के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री का बाजार गर्म चल रहा था, लेकिन दोनों ने चुप्पी साधी हुई थी, फिर 13 मई को सगाई कर दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।
परिणीति ने राघव पर लुटाया प्यार बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जो कि उनके होने वाले पति राघव चड्ढा के लिए है। दरअसल परिणीति चोपड़ा सगाई के बाद अब मुंबई वापस लौट रहीं हैं, ऐसे में दिल्ली में ही अपने प्यार को छोड़ मुंबई वापस लौटना यकीनन उन्हें बुरा तो लग रहा होगा, इसलिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में दिल्ली की एक फोटो शेयर की और लिखा, "बाय बाय दिल्ली!!! मैं अपना दिल यही छोड़े जा रहीं हूं।" 
परिणीति चोपड़ा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहें हैं। सोशल मीडिया पर छाईं हैं परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में बहुत ही धूमधाम से सगाई की। हालांकि इनकी सगाई में इंडस्ट्री के कुछ खास लोग ने ही शिरकत की थी, जबकि बहुत से पॉलिटीशियन दिखाई दिए थे। वहीं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने भी परिणीति और राघव की सगाई में खूब रंग जमाया था। 
परिणीति चोपड़ा और राघव की सगाई को कुछ दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी सोशल मीडिया पर इनकी सगाई की फोटोज और इनसाइड वीडियोज तेजी से वायरल हो रहें हैं। परिणीति ने अपने खास दिन बेहद ही प्यारा सूट पहना था, जबकि राघव चड्ढा उनसे मैचिंग करते हुए कुर्ता पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहें थे। दोनों ने सगाई में जमकर डांस भी किया था, सामने आए कुछ वीडियो में दोनों लिपलॉक किस करते भी दिखाई दिए। 
अक्टूबर महीने में कर सकते हैं शादी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई तो हो चुकी है ऐसे में फैंस अब बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहें हैं, हालांकि अब तक शादी को लेकर कुछ जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इसी साल अक्टूबर महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में बहुत ही धूमधाम से सगाई की। हालांकि इनकी सगाई में इंडस्ट्री के कुछ खास लोग ने ही शिरकत की थी, जबकि बहुत से पॉलिटीशियन दिखाई दिए थे। वहीं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने भी परिणीति और राघव की सगाई में खूब रंग जमाया था।

Next Story