×

Shraddha Kapoor: OMG! श्रद्धा कपूर ने अपने बालों के साथ ये क्या किया? देख, आप क्या कहेंगे

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर अपनी सादगी से हर किसी को मोहित कर लेती हैं। श्रद्धा कपूर का अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है।

Shivani Tiwari
Published on: 5 May 2023 9:23 AM GMT
Shraddha Kapoor: OMG! श्रद्धा कपूर ने अपने बालों के साथ ये क्या किया? देख, आप क्या कहेंगे
X
Shraddha Kapoor (Photo- Social Media)
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर अपनी सादगी से हर किसी को मोहित कर लेती हैं। श्रद्धा कपूर का अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। एक्ट्रेस भले ही फिल्मी पर्दे पर अपना एक से एक हॉट लुक दिखाती हैं, लेकिन रियल लाइफ में वे जब भी स्पॉट की जाती हैं तो उनकी सादगी और स्वभाव की फैंस तारीफ करते नहीं थकते।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा श्रद्धा कपूर का वीडियो

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ज्यादा पब्लिक इवेंट में दिखाई नहीं देती, लेकिन जब भी दिखाई देती हैं तो किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं। बीती रात को अभिनेत्री को जियो गार्डेन के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह Backstreet Boys concert अटेंड करने पहुंचीं थीं। इस दौरान श्रद्धा कपूर कूल लुक में नजर आईं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके बालों ने खींचा।

श्रद्धा कपूर ने बदला अपना हेयर स्टाइल

श्रद्धा कपूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं उनका बदला हुआ हेयर स्टाइल देख जहां कुछ फैंस शॉक हो गए, तो कुछ को एक्ट्रेस का लुक पसंद आ रहा है। हालांकि आप भी पहली नजर में श्रद्धा कपूर के बाल देख शॉक ही हो जायेंगे। अभिनेत्री ने अपने बालों को काफी छोटा करा लिया है, जी हां!! उन्होंने अपनी हेयर स्टाइल पूरी तरह चेंज कर ली है, जहां अबतक आपने श्रद्धा कपूर को बड़े बालों में देखा था, वहीं एक्ट्रेस का यह रूप यकीनन बहुतों के लिए काफी नया है।

कुछ ऐसा था श्रद्धा कपूर का लुक

बीती रात पैप्स द्वारा जब श्रद्धा कपूर को जियो गार्डेन के बाहर स्पॉट किया गया तो वह व्हाइट क्रॉप टॉप और जींस पहने नजर आईं, उन्होंने कमर पर एक जैकेट बांध रखी थी, जिसकी वजह से उनका लुक बेहद कूल लग रहा था। वहीं छोटे-छोटे बालों के साथ उन्होंने सिर पर रेड कलर की कैप भी लगा रखी थी, जो उनके लुक को शानदार बना रही थी।

श्रद्धा कपूर के हेयर स्टाइल को मिल रहे मिले-जुले रिएक्शन

श्रद्धा कपूर का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच बावल मच गया। एक्ट्रेस के लुक पर फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया देने लगें। एक फैन ने तारीफ में लिखा, "इस लुक में श्रद्धा कपूर अलग लग रहीं हैं।" दूसरे फैन ने लिखा, "श्रद्धा आपको अपने नए हेयर स्टाइल की फोटो पोस्ट करने की जरूरत है, ये आप पर बहुत कुल लग रहा है।" एक अन्य ने लिखा, "कितनी स्टाइलिश लग रही।" इसी तरह फैंस को श्रद्धा का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।

श्रद्धा कपूर वर्क फ्रंट

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह आखिरी बार फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" में नजर आईं थीं, जिसमें रणबीर कपूर संग उनकी जोड़ी जमी थी। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही उनकी सुपरहिट फिल्म "स्त्री" के सीक्वल की अनाउंसमेंट की गई थी, जिसमें पुरानी स्टारकास्ट ही रहेगी। राजकुमार राव संग उनकी जोड़ी फिर जमेगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story