×

Raj Kapoor: बॉलीवुड का पाकिस्तान से पुराना रिश्ता, आइए जाने पड़ोसी मुल्क में 98 साल पुरानी कपूर खानदान की हवेली की कहानी

Raj Kapoor Haveli In Pakistan: भारत और पाकिस्तान अब भले अलग हो गया हो, लेकिन आज भी दोनों के बीच रिश्ता कायम है और इसकी वजह है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की ऐतिहासिक हवेली।

Ruchi Jha
Published on: 2 May 2023 11:12 AM GMT
Raj Kapoor: बॉलीवुड का पाकिस्तान से पुराना रिश्ता, आइए जाने पड़ोसी मुल्क में 98 साल पुरानी कपूर खानदान की हवेली की कहानी
X
Raj Kapoor (Image Credit: Instagram)

Raj Kapoor Haveli In Pakistan: 75 साल पहले एक साथ दो देश आजाद हुए और 1947 की आधी रात को इन्हीं दो राष्ट्र भारत और पाकिस्तान का जन्म हुआ। ये दोनों देश जो कभी भाई-भाई हुआ करते थे, आज दोनों के रास्ते अलग हैं, लेकिन फिर भी भारत-पाकिस्तान के बीच एक रिश्ता कायम है, जो दोनों देशों को जोड़ा हुआ है और वह राज कपूर की ऐतिहासिक हवेली, जो पाकिस्तान में मौजूद है। आइए आज हम आपको 98 साल पुरानी कपूर खानदान की इस हवेली की कुछ अनसुनी बातें और अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।

पेशावर से है कपूर परिवार का खास रिश्ता

राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर अपने आप को पहला हिंदू पठान कहते थे। वह बॉलीवुड में कलाकारों के पहले परिवार के जनक थे, जिसकी अब चार पीढियां हो गई हैं और इन चारों पीढियों का रिश्ता पाकिस्तान से अब भी इस हवेली के कारण ही कायम है। अंदरूनी पेशावर शहर में स्थित इस हवेली की हालत अब बहुत ही जर्जर हो गई।

हालांकि, इसका भी एक बड़ा कारण है। दरअसल, इस हवेली के मौजूदा मालिक इस हवेली को गिरा कर यहां एक प्लाजा बनाना चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान का पुरातत्व विभाग इसे गिराने की तीन कोशिशों को नाकाम बना चुका है। वैसे तो इस हवेली की अपनी एक अहमियत है, लेकिन कपूर परिवार की वजह से इस हवेली की अहमियत और भी बढ़ जाती है।

कई बार हो चुकी है इस हवेली को गिराने की कोशिश

सरकार ने ही अब तक इस हवेली को बचा रखा है वरना तो लोग इसे कब का गिरा चुके होते। दरअसल, इसके मौजूदा मालिकों ने इस हवेली को गिराने के लिए तीन कोशिशें की हैं, लेकिन पुरातत्व विभाग ने समय पर पहुंचकर इस इमारत को गिराने से बचाया है और मालिकों को मजबूर किया है कि वो ये इमारत नहीं गिराएगें। ये इमारत इतनी जर्जर नहीं थी, लेकिन इसे अंदर से गिराने की कोशिशों की वजह से इस इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है।

सरकार ने इस हवेली को म्यूजियम बनाने का किया था ऐलान

सरकार ने इस इमारत में म्यूजियम बनाने का ऐलान भी किया था। दरअसल, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बॉलीवुड कलाकार और राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर से पहले एक मुलाकात में कहा था कि इस हवेली में म्यूजियम बनाया जाएगा।

हालांकि, ऐलान जरूर किया था, लेकिन इस समय प्राथमिकता है उन स्थानों को सुरक्षित बनाना जो चार-पांच हजार साल पुराने हैं। वहीं, अभी तक इसके लिए कोई फंड जोड़ा नहीं गया हैं।

मौजूदा समय में कौन है इस हवेली का मालिक?

इस समय इस हवेली के मालिक एक स्थानीय सुनार हाजी इसरार खान हैं। इस हवेली के मौजूदा मालिक हाजी इसरार शाह का कहना है कि उनके पिता ने यह इमारत 1980 में खरीदी थी। ढकी मोनव्वर शाह में स्थित कपूर हवेली महान शोमैन राज कपूर के दादा बशेशर नाथ ने 1922 में बनवाई थी।

पेशावर से संबंध रखने वाले मशहूर लेखक इब्राहिम जिया ने 'पेशावर के फनकार' नाम से शोध परक किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर से लेकर शाहरुख खान तक पेशावर से संबंध रखने वाले कलाकारों का जिक्र किया है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story