×

Sonakshi Sinha Birthday: सलमान खान की चमची तो कभी वजन पर कमेंट, अक्सर इन कारणों से ट्रोल हुई हैं सोनाक्षी

Sonakshi Sinha Birthday: आज एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए इस खास मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 2 Jun 2023 7:03 AM GMT (Updated on: 2 Jun 2023 9:08 AM GMT)
Sonakshi Sinha Birthday: सलमान खान की चमची तो कभी वजन पर कमेंट, अक्सर इन कारणों से ट्रोल हुई हैं सोनाक्षी
X
Sonakshi Sinha Birthday (Image Credit: Instagram)

Sonakshi Sinha Birthday: 'थप्पड़ से डर नहीं लगता, प्यार से लगता है...' ये डायलॉग सुनते ही आपके सामने सबसे पहले वो भोली-सी प्यारी-सी सोनाक्षी सिन्हा आती होगी। अपनी पहली फिल्म में अपनी सादगी से सोनाक्षी ने सभी का दिल जीत लिया था। आज सोनाक्षी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्में की हैं, लेकिन फिर वह अक्सर ट्रोल के निशाने पर रहती हैं। आइए आज एक्ट्रेस जन्मदिन पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

सलमान की चमची पर लगा अरोप

सोनाक्षी सिन्हा को सलमान खान ने लॉन्च किया था, यह तो सभी जानते हैं। एक्ट्रेस को कई बार सलमान खान के साथ स्पॉट भी किया गया और दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। ऐसे में जब सोनाक्षी 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं, तो उन्होंने अपनी पोस्ट पर ट्रोल के किए गए कमेंट्स पढ़े, जिसमें एक यूजर ने लिखा था। सोनाक्षी सलमान खान की सबसे बड़ी चमची है। जिस पर सोनाक्षी ने तुरंत जवाब दिया, 'हां, हूं मैं सलमान खान की चमची, उन्होंने मुझे मेरी पहली फिल्म दी है, क्या कर लोगे?'

कई बार बॉडी शेम का शिकार हो चुकी हैं सोनाक्षी

सोनाक्षी कभी 95 किलो की हुआ करती थीं, एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत से अपना वजन कम किया है। फिर भी एक्ट्रेस अक्सर ही बॉडी शेम का शिकार हुआ करती हैं। तब से लेकर अब तक का सोनाक्षी का सफर आसान नहीं रहा है। हालांकि, सोनाक्षी ने हमेशा ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, ''सालों से मैं अपने वजन की वजह से ट्रोल हो रही हूं। मैंने कभी प्रतिक्रिया करने की आवश्यकता महसूस नहीं की क्योंकि मुझे हमेशा विश्वास था कि मैं था कि मैं इन सब से ऊपर हूं। भाड़ में जाओ सब। मैं अगर यहां पहुंची हूं तो कोई वजह है उसके पीछे। मैं जब ऐसी नहीं थी मैंने तब ही अपनी मेहनत से सब कुछ पाया है।

रामायण नहीं पढ़ने पर ट्रोल हुई थी सोनाक्षी

यह किस्सा किसे नहीं पता है। शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में एक ऐसा जवाब दिया था, जिसको लेकर आज तक उनका मजाक बनता है।

दरअसल, शो में एक्ट्रेस से रामायण से जुड़ा एक सामान्य सा सवाल पूछा गया था, लेकिन वह उसका सही जवाब नहीं दे पाई थीं। लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था, 'आप में से बहुत से लोगों के पास रामायण से जुड़े सवाल हैं, कृपया इसे दूरदर्शन पर देखें और आपको अपने सभी उत्तर मिल जाएंगे। जय बजरंग बली!”

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story