×

1600 करोड़ की संपत्ति! जयललिता की ये सहेली, शुरू हुए इनके बुरे दिन

तमिलनाडू की पूर्व सीएम जे जयललिता की काफी ज्यादा दिनों तक सहेली रहीं वीके शशिकला की लगभग 1600 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति आयकर विभाग ने सीज कर ली है।

Vidushi Mishra
Published on: 6 Nov 2019 7:14 AM GMT
1600 करोड़ की संपत्ति! जयललिता की ये सहेली, शुरू हुए इनके बुरे दिन
X
1600 करोड़ो की संपत्ति! जयललिता की ये सहेली, शुरू हुए इनके बुरे दिन

नई दिल्ली : तमिलनाडू की पूर्व सीएम जे जयललिता की पुरानी सहेली रहीं वीके शशिकला की लगभग 1600 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति आयकर विभाग ने सीज कर ली है। वैसे तो शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में ही बेंगलुरु की जेल में 2017 से कैद हैं। उन्हें चार साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

यह भी देखें... शर्म करो पाकिस्तान! अब कॉरिडोर पर सामने आई काली करतूत, देखें ये वीडियो

संपत्तियां फर्जी नामों से खरीदी गई

बता दें कि आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि एआईडीएमके नेता शशिकला ने नवंबर 2016 में नोटबंदी के तुरंत बाद करीब 1500 करोड़ रुपए की कीमत के 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों से चेन्नई, पुडुचेरी और कोयंबटूर में नौ बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं।

इसके साथ ही ये सभी संपत्तियां फर्जी नामों से खरीदी गई थीं और पूरी रकम नकद दी गई थीं। इनकी वर्तमान कीमत करीब 1600 करोड़ रुपए आंकी गई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई साल 2016 में लागू बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम के तहत हुई है।

यह भी देखें... ये खिलाड़ी हुआ ट्रोल! विराट को विश करना पड़ा महंगा, जानें क्या है पूरा मामला

आयकर विभाग ने साल 2017 में अ ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत शशिकला और उनके रिश्तेदारों के यहां छापे मारे थे। उसी दौरान इन संपत्तियों से जुड़े कागजात भी जब्त किए गए थे।

इसके साथ ही बताया जाता है कि शशिकला ने अपने संपत्ति विवरण में कभी इस संपत्ति की घोषणा नहीं की है। बता दें कि दिसंबर 2016 में जयललिता के निधन के बाद एआईडीएमके की कमान संभालने वाली शशिकला को तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले खेमे ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जयललिता के निधन के संबंध में भी शशिकला से पूछताछ हो चुकी है।

यह भी देखें... आदित्य हत्याकांड: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बाद एक और शख्स हुआ गिरफ्तार

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story