×

ये खिलाड़ी हुआ ट्रोल! विराट को विश करना पड़ा महंगा, जानें क्या है पूरा मामला

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का कल यानि मंगवार को 31वां जन्मदिन था। इस मौके पर उनके फैन्स से लेकर उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

Shreya
Published on: 6 Nov 2019 6:17 AM GMT
ये खिलाड़ी हुआ ट्रोल! विराट को विश करना पड़ा महंगा, जानें क्या है पूरा मामला
X
ये खिलाड़ी हुआ ट्रोल! विराट को विश करना पड़ा महंगा, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का कल यानि मंगवार को 31वां जन्मदिन था। इस मौके पर उनके फैन्स से लेकर उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत ने भी कोहली को उनके जन्मदिन के मौके पर विश किया। हालांकि बधाई देते हुए उन्होंने जो कैप्शन लिखा, उसके लिए वो सोशल मीडिया पर काफी बुरे तरीके से ट्रोल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: भारत को मिलेगा S-400 : इस मिसाइल से थरथर कांपते हैं चीन और पाकिस्तान

ये लिखा कैप्शन में...

दरअसल, ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोहली के साथ एक पिक्चर पोस्ट की है और उसके कैप्शन में लिखा है कि, जन्मदिन की बधाई हो चाचा, हमेशा मुस्कुराते रहिए।



यूजर्स ने किया ट्रोल

बस फिर क्या था पंत के इस ट्वीट के बाद लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरु हो गई। लोग उन्हें ऐसा कैप्शन यूज करने पर ट्रोल करने लगे। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि, बेटा खेल पे ध्यान दो वरना अगली बार ट्वीट तो कर पाओगे पर, टीम इंडिया के नहीं पाए जाओगे।







यह भी पढ़ें: अब ऐसा होगा IPL! होने वाले हैं ये बदलाव, BCCI कर रही नियमों पर विचार

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि, तैयार रहो भतीजे विराट के मुंह से तारीफ सुनने के लिए। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी न कि रिश्ते बनाने की। एक यूजर ने उन्हें सलाह दी है कि, ढ़ंग से खेल लें, नहीं तो टीम से बाहर हो जाएंगे। हालांकि कुछ ऐसे भी यूजर्स थेें, जिन्होंने पंत के कैप्शन को फनी करार दिया है।



लगातार कर रहें खराब प्रदर्शन

बता दें कि, ऋषभ पंत इन दिनों लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टी-20 सीरीज के पहले मैच में पंत ने केवल 27 रन बनाए थे। वहीं ऋषभ की गलती की वजह से शिखर धवन भी आउट हो गए थे। टी-20 सीरीज का पहले मैच टीम इंडिया हार गई। इसके लिए भी फैन्स ने ऋषभ को काफी ट्रोल किया था।

यह भी पढ़ें: आजीवन कुंवारे रहे संजीव कुमार, कुछ ऐसी रही उनकी शख्सियत

Shreya

Shreya

Next Story