×

Bharat Name History: आखिर ये इंडिया नाम आया कहाँ से, आइये जाने इसका इतिहास

Bharat Name History in Hindi: यह जानना रोचक है कि आखिर इंडिया नाम आया कहाँ से। लोग कह सकते हैं कि अंग्रेज हुक्मरानों ने इंडिया नाम रख दिया था । लेकिन ऐसा है नहीं क्योंकि कई अलग अलग अध्ययन बताते हैं कि इंडिया नाम अंग्रेजों से भी बहुत पुराना है।

Neel Mani Lal
Published on: 6 Sep 2023 1:57 AM GMT (Updated on: 6 Sep 2023 2:39 PM GMT)
Bharat Name History: आखिर ये इंडिया नाम आया कहाँ से, आइये जाने इसका इतिहास
X
Bharat Name History in Hindi (Photo- Social Media)

How Bharat Became India: देश एक नाम अनेक। भारत, हिंदुस्तान, इंडिया, आर्यावर्त, जम्बूद्वीप, - इन सभी नामों को हमने अपना रखा है। शायद ही किसी अन्य देश के इतने नाम होंगे। लेकिन अब इंडिया के शायद गुज़रे ज़माने की बात होने की संभावना है। अब सिर्फ भारत नाम ही चलेगा। हिंदुस्तान नाम रहेगा कि नहीं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

खैर, यह जानना रोचक है कि आखिर इंडिया नाम आया कहाँ से। लोग कह सकते हैं कि अंग्रेज हुक्मरानों ने इंडिया नाम रख दिया था । लेकिन ऐसा है नहीं क्योंकि कई अलग अलग अध्ययन बताते हैं कि इंडिया नाम अंग्रेजों से भी बहुत पुराना है।

Photo- Social Media

इंडिया और इंडस

लगभग 5000 साल पहले जब दुनिया भर में कई संस्कृतियाँ खानाबदोश वनवासी थीं, टैब भारत में सिंधु नदी के तट पर हड़प्पा संस्कृति अच्छी तरह से स्थापित बस्ती थी। इसे सिंधु घाटी सभ्यता नाम दिया गया है। सिंधु नदी को इंडस नाम से भी जाना जाता है। सिंधु नदी का उल्लेख ऋग्वेद में भी किया गया है जिसकी रचना लगभग 1700-1100 ईसा पूर्व के बीच भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुई थी।

वर्ल्ड हिस्ट्री एनसाइक्लोपीडिया के मुताबिक इंडिया नाम सिन्धु शब्द का अपभ्रंश है। दरअसल अरब क्षेत्र के ईरानी लोग 'स' को 'ह' बोलते थे और सिंधु क्षेत्र की भूमि को हिंदू कहते थे। ये भी माना गया है कि प्राचीन मेसोपोटामिया के ग्रंथों में सिंधु घाटी सभ्यता को "मेलुहा" कहा गया है।

Photo- Social Media

अंग्रेजी का इंडिया शब्द ग्रीक Ἰνδία (इंडिया) से आया माना जाता है। रोमन बीजान्टिन वंशविज्ञान में इइंडिया सिंधु (Ἰνδός) नदी से परे के क्षेत्र को दर्शाता है, क्योंकि ग्रीक इतिहासकार हेरोडोटस ने एक 'इंडियन भूमि" का संकेत दिया था। इसके अलावा प्राचीन पर्सेपोलिस शिलालेख में इस क्षेत्र को फारसी सम्राट डेरियस (550-486 ईसा पूर्व) द्वारा विजित क्षेत्र के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

यह भी कहा जाता है कि यूनानी खोजकर्ता स्काइलैक्स (550 ईसा पूर्व) ने फ़ारसी सम्राट के लिए सिंधु नदी की खोज की और संभवतः फ़ारसी नाम इंडस को ग्रीक यानी आज के यूरोप में फैला दिया।

Photo- Social Media

प्राचीन अंग्रेजी में इंडिया

5वीं शताब्दी के मध्य और 12वीं शताब्दी के मध्य के बीच इंडिया नाम पुरानी अंग्रेज़ी में भी आया है। किंग अल्फ्रेड द्वारा रोमन इतिहासकार ओरोसियस के अनुवाद में इस शब्द का इस्तेमाल किया गया था।

- बाद में फ्रांसीसी प्रभाव के तहत, इंडिया नाम को यंडे या इंडे द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था। यह प्रारंभिक आधुनिक अंग्रेजी काल मे 15वीं शताब्दी के उत्तरार्ध से 1650 ईस्वी तक चला।

- इंडिया नाम 17वीं शताब्दी के बाद से अंग्रेजी उपयोग में वापस आया। जानकारों के अनुसार यह लैटिन, स्पेनिश या पुर्तगाली प्रभाव के कारण हो सकता है।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story