×

Bharat Jodo Yatra 2: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण जल्द, गुजरात से मेघालय तक करेंगे सफर

Bharat Jodo Yatra 2: वायनाड सांसद राहुल गांधी ने सितंबर, 2022 में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। यह यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की थी। अब राहुल दूसरी 'भारत जोड़ो यात्रा' निकालेंगे, जो गुजरात से मेघालय तक होगी।

Aman Kumar Singh
Published on: 8 Aug 2023 2:28 PM GMT (Updated on: 8 Aug 2023 2:45 PM GMT)
Bharat Jodo Yatra 2: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण जल्द, गुजरात से मेघालय तक करेंगे सफर
X
राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा में (Social Media)

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 2: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) का दूसरा चरण शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान राहुल गुजरात से मेघालय तक पदयात्रा करेंगे। जिस समय कांग्रेस नेता अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे, उसी वक़्त महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से भी पूरे राज्य में पदयात्रा की शुरुआत होगी। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले (Nana Patole) दी। ये अलग बात है कि उन्होंने यात्रा के मार्ग संबंधित कोई जानकारी और तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया।

गौरतलब है कि, राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापस मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एक्शन नजर आ रही है। पार्टी की तरफ से ऐलान किया गया है कि जल्द राहुल गांधी अपनी दूसरी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकलेंगे। ये यात्रा गुजरात से मेघालय तक होगी।

'पहली भारत जोड़ो यात्रा को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स'

राहुल गांधी के 'भारत जोड़ो यात्रा' के दूसरे चरण के बारे में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, 'राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को देशवासियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसलिए, अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा निकालने की तैयारी है। नाना पटोले ने मीडिया को बताया कि, जिस वक्त राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे, उसी समय महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अपने राज्य में ऐसी ही यात्रा निकालेंगे।

पदयात्रा में हर क्षेत्र की जिम्मेदारी बटी

नाना पटोले ने बताया कि, 'महाराष्ट्र में निकलने वाली पदयात्रा में विदर्भ का नेतृत्व वो खुद करेंगे। वहीं, पश्चिम विदर्भ (West Vidarbha) में पदयात्रा का नेतृत्व विजय वाडेट्टीवार, उत्तर महाराष्ट्र में बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat), मराठवाड़ा में पूर्व सीएम अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) और पश्चिम महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) करेंगे। मुंबई में वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) नेतृत्व करेंगी। सभी नेता कोंकण में अपनी-अपनी पदयात्रा समाप्त करेंगे।'

BJP ने दी प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है। महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष माधव भंडारी (Madhav Bhandari) ने कहा, 'राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक विफल यात्रा थी। क्योंकि, उसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी।'

पहली यात्रा 136 दिन चली थी

आपको याद दिला दें, राहुल गांधी की पहली 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरते हुए जम्मू कश्मीर में समाप्त हुई थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पैदल 4000 किलोमीटर का सफर तय किया था। राहुल गांधी ने कुल 136 दिन पदयात्रा की थी। इस दौरान राहुल तमिलनाडु (Tamil Nadu), कर्नाटक (Karnataka), तेलंगाना (Telangana), महाराष्ट्र (Maharashtra), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), राजस्थान (Rajesthan), दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश, पंजाब होकर गुजरी थी।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story