×

बिहार: इस विधायक के घर से मिली AK-47 और बम, जांच के लिए NIA की टीम रवाना

बिहार में निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारा। मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह के घर से पुलिस ने तलाशी अभियान में AK-47 के साथ ही विस्फोटक भी बरामद किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 16 Aug 2019 2:58 PM GMT
बिहार: इस विधायक के घर से मिली AK-47 और बम, जांच के लिए NIA की टीम रवाना
X
बाहुबली नेता का खेल खत्म, लंबे समय बाद आ गए पुलिस के हाथ

पटना: बिहार में निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारा। मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह के घर से पुलिस ने तलाशी अभियान में AK-47 के साथ ही विस्फोटक भी बरामद किया है। विधायक के आवास में मिले हथियार और विस्फोटक देखकर प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। पुलिस अभी भी जांच में जुटी हुई है। बता दें अनंत कुमार सिंह बिहार के बाहुबली नेताओं में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें...जेई व एईएस के प्रकोप से बचाने के लिए योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

एटीएस की टीम ने पूरे घर को घेर रखा है। मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम भी रवाना हो गई है। इसके अलावा विधायक के घर पर बम निरोधक दस्ता की टीम भी पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें...रक्षाबंधन के दिन चचेरे भाई ने बहन के साथ किया ऐसा सलूक, जानकर कांप उठेगी रूह

मिली जानकारी के मुताबिक विधायक के घर के अंदर से एक पीले कवर में कार्बन फिल्म के अंदर छुपा के रखे गए अत्याधुनिक AK-47, हैंड ग्रेनेड और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें...जानिए कौन होगा टीम इंडिया का मुख्य कोच, सीएसी ने किया ऐलान

दरअसल, पटना पुलिस को अनंत सिंह के घर से हथियारों की तस्करी किए जाने की जानकारी मिली थी। अधिकारियों ने इस जानकारी को पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय और एसएसपी गरिमा मलिक से साझा किया। साथ ही इस छापेमारी को गुप्त रखा गया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story