×

गीता फोगाट का जन्मदिनः कारों की शौकीन ये रेसलर, ऐसा रहा कुश्ती का सफर

महिला पहलवान के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली गीता फोगाट आज अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 15 दिसंबर 1988 को हरियाण के भिवानी के जीले के बिलाली गांव में हुआ था। गीता फोगाट का आज 32 वां जन्मदिन हैं।

Newstrack
Published on: 15 Dec 2020 5:59 AM GMT
गीता फोगाट का जन्मदिनः कारों की शौकीन ये रेसलर, ऐसा रहा कुश्ती का सफर
X
गीता फोगाट का जन्मदिनः कारों की शौकीन ये रेसलर, ऐसा रहा कुश्ती का सफर

नई दिल्ली: महिला पहलवान के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली गीता फोगाट आज अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 15 दिसंबर 1988 को हरियाण के भिवानी के जीले के बिलाली गांव में हुआ था। गीता फोगाट का आज 32 वां जन्मदिन हैं। बचपन से ही कुश्ती कर रही गीता फोगाट अब तक भारत को कई मेडल्स जीत कर दे चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना सर्वाइवर्स को बड़ी बीमारी : अब हुआ दूसरा संक्रमण, आंखों की रोशनी पर असर

कारों की शौक़ीन हैं गीता फोगाट

गौरतलब है भारत की इस महिला पहलवान के जीवन पर एक फिल्म भी बन चुकी है जिसका नाम 'दंगल' है। लेकिन शायद कम लोग ही जानते होंगे कि कुश्ती में दमदार परफॉर्मेंस देने वाली गीता फोगाट को कार चलना बेहद पसंद है। गीता फोगाट ने हाल ही में Range Rover Evogue एसयूवी खरीदी है, जिसमें उन्हें अक्सर सफर करते हुए देखा जाता है।

गीता का कुश्ती का सफर

लड़का-लड़की वाली विचारधारा के दंगल से आगे निकल कर गीता फोगाट ने अपनी अलग पहचान बनाई। जिला और राज्य स्तर तक कुश्ती में सभी को पछाड़ते हुए गीता राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खुद को तैयार करने लगीं। गीता कहती है कि पिता ने हमेशा मुझे इस बात का एहसास कराया कि मैं लड़कों से कम नहीं हूं। गांव वालों को बेटियों का पहलवानी करना कत्तई पसंद नहीं था। लेकिन पापा ने कभी उनकी परवाह नहीं की।

ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला

जानकारी के लिए बता दें कि 2009 में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैपियनशिप में गीता ने स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2010 में दिल्ली के राष्ट्रमंडल खेलों में फ्री स्टाइल महिला कुश्ती के 55 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली गीता फोगाट पहली भारतीय महिला बन गयीं। सिर्फ यही नहीं साल 2012 में उन्होंने एशियन ओलंपिक टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था।

ये भी पढ़ें: सरदार पटेल की 70वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newstrack

Newstrack

Next Story