×

Civil Services Day: सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में PM मोदी बोले गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, अधिकारियों को मिला सम्मान

Civil Services Day: प्रत्येक साल सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल को मनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों के काम को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

Jugul Kishor
Published on: 21 April 2023 8:15 AM GMT (Updated on: 21 April 2023 12:49 PM GMT)
Civil Services Day: सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में PM मोदी बोले गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, अधिकारियों को मिला सम्मान
X
पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो: सोशल मीडिया)

Civil Services Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने सिविल सेवा के 15 अधिकारियों को लोक प्रशासन में सर्वोच्च मानदंड स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता मेडल से सम्मानित किया। वहीं, कुछ ही देर में पीएम मोदी अधिकारियों को संबोधित किया। बता दें कि प्रत्येक साल सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल को मनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों के काम को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

पीएम मोदी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को सिविल सेवा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस साल का सिविल सेवा दिवस बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। यह ऐसा समय है जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। देश को आजादी के अमृतकाल तक लाने के लिए उन अधिकरियों की बड़ी भूमिका रही जो 15-25 साल पहले इस सेवा में आए हैं और अब आजादी के इस अमृतकाल में उन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले 15-25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं।

पीएम मोदी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको इस कालखंड में देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है। आजादी के अमृतकाल में देश की स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का दायित्व हम सभी पर है। हमारे पास समय कम है लेकिन सामर्थ्य भरपूर है, हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है, हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चढ़नी हैं लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं। पिछले 9 वर्षों में भारत आज जहां पहुंचा है, उसने हमारे देश को बहुत ऊंची छलांग के लिए तैयार कर दिया है। देश में ब्यूरोक्रेसी वही है, अधिकारी-कर्मचारी वही हैं लेकिन परिणाम बदल गए हैं। पिछले 9 वर्षों में भारत अगर विश्व पटल पर एक विशिष्ट भूमिका में आया है तो इसमें आपका सहयोग भी रहा है। पिछले 9 वर्षों में अगर भारत के विकास को नई गति मिली है तो ये भी आपकी भागीदारी के बिना संभव नहीं था।

आज भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन है। भारत उन देशों में से एक है जहां मोबाइल डेटा सबसे सस्ता है। आज देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है 2014 के मुकाबले आज देश में 10 गुना ज्यादा तेजी से रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो रहा है। बीते वर्ष 15 अगस्त को मैंने लाल किले से देश के सामने 'पंच प्राणों' का आह्वान किया था। विकसित भारत के निर्माण का विराट लक्ष्य हो, गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, भारत की विरासत पर गर्व की भावना हो, देश की एकता और एकजुटता को निरंतर सशक्त करना हो और अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखना हो। इन पंच प्राणों की प्रेरणा से जो ऊर्जा निकलेगी, वो हमारे देश को वो ऊंचाई देगी, जिसका वो हमेशा से हकदार रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है, इसमें कहा गया है कि पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में सिविल सेवकों के योगदान की लगातार सराहना की है तथा उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। यह कार्यक्रम देश भर के सिविल सेवकों को उत्साहित और प्रेरित करने में प्रधानमंत्री के लिए एक उपयुक्त मंच के रूप में काम करेगा, ताकि वे विशेष रूप से अमृत काल के इस महत्वपूर्ण चरण के दौरान समान उत्साह के साथ देश की सेवा कर सकें।

पीएम मोदी इस कार्यक्रम के दौरान अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को प्रधानमंत्री अवार्ड से सम्मानित किया। ये अवार्ड उन अधिकारियों को दिया गया, जिन्होने चार क्षेत्रों में अच्छा काम किया। जिसमें हर घर जल योजना के माध्यम से लोगों के घरों तक साफ पानी पहुंचाना, स्वास्थ्य भारत मिशन को आगे बढ़ाना, समग्र शिक्षा के जरिए बेहतर शिक्षा को आगे बढ़ाना और प्रत्येक क्षेत्र में समग्र विकास का बढ़ावा देना शामिल है।

यूपी के दो अधिकारी होगें सम्मानित

सिविल सेवा दिवस के मौके पर जिन अधिकारियों को प्रधानमंत्री सम्मानित किया उनमें उत्तर प्रदेश के भी दो अधिकारी शामिल हैं। 2013 बैच के आईएस अधिकारी रविंद्र कुमार मंदर जो वर्तमान में रामपुर जनपद के जिलाधिकारी हैं। वहीं 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक आनंद को भी सम्मानित किया गया, जो जुलाई 2022 से चित्रकूट के जिलाधिकारी हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story