×

दिल्ली चुनाव:आज कांग्रेस करेगी घोषणा पत्र जारी, फिर राहुल-प्रियंका चुनावी रैली शुरू

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रचार में मंद गति से चल रही कांग्रेस रविवार को घोषणा पत्र जारी करेगी  और दो दिन बाद 4 फरवरी से रैलियां भी करने जा रही है।खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी  की मंगलवार को संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में रैली होगी,

suman
Published on: 2 Feb 2020 3:30 AM GMT
दिल्ली चुनाव:आज कांग्रेस करेगी घोषणा पत्र जारी, फिर राहुल-प्रियंका चुनावी रैली शुरू
X

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रचार में मंद गति से चल रही कांग्रेस रविवार को घोषणा पत्र जारी करेगी और दो दिन बाद 4 फरवरी से रैलियां भी करने जा रही है।खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मंगलवार को संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में रैली होगी, जिसमें दोनों जनता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज अपने जारी होने वाले चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली के विकास के मुद्दे सहित कई और महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल करेगी।

यह पढ़ें...दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, लाशों के उड़ गए चिथड़े, 5 की मौत

Rahul Gandhi

घोषणा पत्र

घोषणा पत्र में 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली, पेंशन में बढ़ोतरी, अनधिकृत कॉलोनियों के नियमित करने में 7 ए की अड़चन दूर करने सहित कई अहम मुद्दे को शामिल किया जा सकता है। राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी पीसी चाको, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, कुलदीप सिंह नागरा सहित अन्य अन्य नेता पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

कांग्रेस से पहले भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया और गरीबों के लिए दो रुपये प्रति किलो के भाव से अच्छा आटा और हर घर को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने का वादा किया है।

भाजपा के घोषणा पत्र में यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन की तर्ज पर पार्टी हर परिवार को स्वच्छ पेयजल भी देगी। घोषणापत्र में भाजपा ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि को भी लागू करने का वादा किया है। रोजगार बढ़ाने के लिए पार्टी सभी सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती करेगी।

यह पढ़ें...दिल्ली चुनाव2020: चुनाव आयोग से ‘आप’ ने की लिखित शिकायत, कहा- उचित कदम..

राहुल के इस्तीफे पर प्रियंका ने किया ट्वीट, किया फैसले का सम्मान

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, नितिन गडकरी, डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ की मौजूद रहे।

इस क्रम में सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था और बिजली-पानी को लेकर अपनी नीतियां और योजनाएं जारी रखने का एलान किया था। इसके बाद ही घोषणा-पत्र पर होने वाली सिसायत गर्म हो गई थी। पहले भाजपा ने आप के घोषणा पत्र पर वार किया और उसके शुक्रवार से आप भाजपा पर हमलावर हुई।

suman

suman

Next Story