×

दिग्विजय सिंह ने सरकार से की मांग, दूरदर्शन पर दिखाया जाए ये भी धारावाहिक

14 मार्च से दूरदर्शन पर पुराने सीरियल दिखाए जा रहे हैं। महाभारत व रामायण ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दे हैं। मध्य प्रदेश के एक्स सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लॉकडाउन के दौरान 'भारत एक खोज' और 'हम लोग' सीरियल को टीवी पर फिर से दिखाए जाने की मांग की है।

suman
Published on: 21 April 2020 5:42 PM GMT
दिग्विजय सिंह ने सरकार से की मांग, दूरदर्शन पर दिखाया जाए ये भी धारावाहिक
X

भोपाल 14 मार्च से दूरदर्शन पर पुराने सीरियल दिखाए जा रहे हैं। महाभारत व रामायण ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दे हैं। मध्य प्रदेश के एक्स सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लॉकडाउन के दौरान 'भारत एक खोज' और 'हम लोग' सीरियल को टीवी पर फिर से दिखाए जाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है और मांग की है कि इन लोकप्रिय सीरियल को भी टीवी पर एक फिर से दिखाया जाए।

यह पढ़ें....भारतीयों पर भड़का UAE: देश से निकालने की दी धमकी, वजह ये…

अपने पत्र में पूर्व सीएम ने लिखा है कि केंद्र सरकार ने रामायण, महाभारत, चाणक्य जैसे सीरियल को दिखाने का फैसला लिया, यह सराहनीय कदम है। सरकार को 'भारत एक खोज', 'हम लोग', 'तमस' जैसे सीरियल को भी दिखाना चाहिए। 'भारत एक खोज' टीवी सीरियल पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब 'डिस्कवरी ऑफ इण्डिया' पर आधारित है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'भारत एक खोज', 'हम लोग' सीरियल देश के युवाओं को भारत की विविधता, संस्कृति, इतिहास को जानने में मदद करेंगे। मंत्रालय को इन सीरियल को दिखाने के लिए जरूरी दिशानिर्देश देना चाहिए।

यह पढ़ें....खुशखबरी: यहां तैयार हुआ देश का पहला महुआ से बना हर्बल सैनिटाइजर

बता दें कि लॉकडाउन के चलते लोग 3 मई घरों मे कैद है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने डीडी नेशनल पर उन तमाम पुराने सीरियल को दिखाना शुरू किया, जिसे लोग टीवी पर दिखाए जाने की मांग कर रहे थे। दूरदर्शन पर जो पुराने सीरियल का दोबारा प्रसारण हो रहा है, उनमें रामायण और महाभारत के अलावा बुनियाद, चाणक्य, शक्तिमान, चित्रहार, द जंगल बुक, तहरीर मुंशी प्रेमचंद की, ब्योकेश बख्शी, सर्कस, देख भाई देख, श्रीमान श्रीमती और हम हैं ना शामिल हैं।

suman

suman

Next Story