×

Fire Incident: जिंदा जल गए 63 लोग, 40 घायल, भीषण आग लगने से दहल गया ये देश

Fire Incident: साउथ अफ्रीका की राजधानी जोहानसबर्ग में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक शहरी इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 63 लोग जिंदा जल गए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 31 Aug 2023 7:46 AM GMT (Updated on: 31 Aug 2023 8:14 AM GMT)
Fire Incident: जिंदा जल गए 63 लोग, 40 घायल, भीषण आग लगने से दहल गया ये देश
X
Fire in Johannesburg (Social Media)

Fire Incident: साउथ अफ्रीका की राजधानी जोहानसबर्ग में गुरुवार (31 अगस्त) को बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक शहरी इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 63 लोग जिंदा जल गए हैं, जबिक 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

63 शवों को बरामद किया गया

जोहानसबर्ग इमरजेंसी मैनेजमेंट सर्विस के प्रवक्ता राबर्ट मुलौदजी ने बताया कि अब तक 63 शवों को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 43 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक बच्चे की मौत हुई है। बाकी जो घायल हैं, उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन बिल्डिंग की खिड़कियों से अभी भी धुआं निकल रहा है। दक्षिण अफ्रीका के सार्वजनिक प्रसारक एसएबीसी ने कहा कि जोहान्सबर्ग में स्थित यह इमारत पांच मंजिला थी। सीएनएन ने एसएबीसी के हवाले से बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक इमारत की निचली मंजिल में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। बड़ी संख्‍या में लोग बाहर की ओर भागते हुए दिख रहे हैं।

बिल्डिंग में करीब 200 लोग थे मौजूद

फिलहाल, अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को वहां के नजदीकी अस्पतालों मे भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस बिल्डिंग मे आग लगी, उसमें करीब 200 लोग रह रहे थे। बचावकर्मी लगातार लोगों को निकालने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story