×

Fire In Santacruz Hotel: मुंबई के सांताक्रूज की गैलेक्सी होटल में लगी आग, 3 की मौत, 5 घायल

Fire In Santacruz Hotel: सूचना मिलने पर तत्काल फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव में जुट गई।

Ashish Pandey
Published on: 27 Aug 2023 9:57 AM GMT (Updated on: 27 Aug 2023 10:40 AM GMT)
Fire In Santacruz Hotel: मुंबई के सांताक्रूज की गैलेक्सी होटल में लगी आग, 3 की मौत, 5 घायल
X
मुंबई के सांताक्रूज की गैलेक्सी होटल में लगी आग, 3 की मौत, 5 घायल: Photo-Newstrack

Fire In Santacruz Hotel: मुंबई के सांताक्रूज की गैलेक्सी होटल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। होटल में आग लग गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर तत्काल फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव में जुट गई।

फिलहाल होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं आग में झुलसने से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीम अभी भी होटल को खाली कराने की कोशिश में जुटी है। वहीं घटनास्थल से एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल गैलेक्सी के बाहर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

तेजी से अलार्म बजाकर होटल को खाली करवाया गया

बताया जा रहा है कि जैसे ही होटल में आग लगी वैसे ही वहां भगदड़ मच गई। लोग तेजी से इधर उधर भागने लगे। तेजी से अलार्म बजाकर होटल को खाली करवाया गया।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story