×

Threat to Honey Singh: Yo-Yo हनी सिंह को गोल्डी बरार ने दी जान से मारने की धमकी, सिंगर ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत

Threat to Honey Singh: सिंगर हनी सिंह को यह धमकी वॉइस नोट के जरिए दी गई है। धमकी भरा वॉइस नोट मिलने के बाद हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Ashish Pandey
Published on: 21 Jun 2023 12:17 PM GMT (Updated on: 21 Jun 2023 12:33 PM GMT)
Threat to Honey Singh: Yo-Yo हनी सिंह को गोल्डी बरार ने दी जान से मारने की धमकी, सिंगर ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत
X
Threat to Honey Singh (Image: Social Media)

Threat to Honey Singh: मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। हनी सिंह को यह धमकी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने दी है। हनी सिंह ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई है। सिंगर हनी सिंह को यह धमकी वॉइस नोट के जरिए दी गई है। धमकी भरा वॉइस नोट मिलने के बाद हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

सूत्रों के मुताबिक, सिंगर हनी सिंह ने आरोप लगाया कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने वॉइस नोट के जरिये उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। हनी सिंह ने पुलिस को वो वॉइस नोट भी सौंप दिया है। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपी गई है। हनी सिंह ने स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल से भी मुलाकात कर उनके सामने अपनी बात रखी।

कौन है गोल्डी बरार जो कनाडा में बैठकर दे रहा है धमकी?

गोल्डी बरार इस समय कनाडा में है। उसके खिलाफ एनआईए ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। गोल्डी बरार भले ही कनाडा में बैठा है लेकिन वह भारत में खासतौर पर पंजाब में काफी सक्रिय है। गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा में अपना नेक्सस ऑपरेट करता है। लाॅरेंस बिश्नोई जेल में है और वह वहीं से अपने गुर्गों के जरिए अभी तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

बता दें कि काफी समय तक अवसाद के चलते सिंगर हनी सिंह लाइमलाइट से दूर रहे। हनी सिंह ने पिछले साल के आखिर में एक बार फिर सिंगिंग की दुनिया में वापसी की है। तब से हनी सिंह कई गाने बना चुके हैं। हाल ही में हनी सिंह के एल्बम हनी 3.0 से उनका तीसरा गाना लेट्स गेट इट पार्टी रिलीज हुआ है जो काफी पसंद किया जा रहा है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है गोल्डी

गोल्डी बरार कनाडा में बैठक ही ऐसा साजिश रचता है और घटना को अंजाम दे डालता है। गोल्ड बरार कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता वही था। पंजाब पुलिस ने पिछले साल दायर अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि गोल्डी बरार ने लॉरेंस बिश्नोई समेत कुछ अन्य लोगों की मदद से सिद्धू की हत्या की थी।

सलमान को भी दे चुका धमकी

हनी सिंह ही नहीं गोल्डी बरार गैंग इससे पहले सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। इसी साल मार्च में ईमेल के जरिए सलमान को धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। यही नहीं पुलिस ने धमकी के बाद केस भी दर्ज किया था। सलमान को धमकी देने के मामले में जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी कई बार आ चुका है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story