×

पत्नी निकली खूंखार कातिल: पति को जिंदा जला दिया, वारदात से मची सनसनी

मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा करवाचौथ वाले दिन अपने पति को जिंदा जला देने का गंभीर आरोप लगा है। सामने आई रिपोर्ट के हिसाब से इसमें बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 10:09 AM GMT
पत्नी निकली खूंखार कातिल: पति को जिंदा जला दिया, वारदात से मची सनसनी
X
मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा करवाचौथ वाले दिन अपने पति को जिंदा जला देने का गंभीर आरोप लगा है।

नई दिल्ली। देश-विदेश में शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा करवाचौथ वाले दिन अपने पति को जिंदा जला देने का गंभीर आरोप लगा है। सामने आई रिपोर्ट के हिसाब से इसमें बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चल है कि पत्नी ने बच्चा नहीं होने को लेकर हुआ, जिसके चलते विवाद के बाद पति पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया।

ये भी पढ़ें...खदानों पर फैसला: आज सुप्रीम कोर्ट करेगा बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

आरोपी पत्नी गिरफ्तार

हैरतअंगेज कर देने वाली ये घटना गंधवानी के बोरडाबरा गांव की है। करवाचौथ की रात के करीब डेढ़ बजे विवाद के बाद पत्नी ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि विवाद होने की मुख्य वजह शादी के 8 साल बाद भी बच्चे नहीं होना था। बच्चे नहीं होने की वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। लेकिन घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी हिरलबाई ने केरोसीन डालकर पति तोप सिंह को आग में झुलसने के लिए छोड़ दिया।

Crime (फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें...5 साल के बच्चे का काटा गला, आरोपी महिला को भीड़ ने की जलाकर मारने की कोशिश

बुरी तरह झुलसा पति

मृतक पति तोप सिंह के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग उनके घर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो बुरी तरह झुलस चुके थे। फिर जब फौरन उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ऐसे में पति की मौत के बाद धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी पत्नी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में गंधवानी थाना के प्रभारी जयराज सोलंकी ने बताया कि मौत से पहले पीड़ित पति का भी बयान लिया गया और उसी आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव वाले ने घटना के बारे में बताया कि घटना के समय तोप सिंह की छोटी बहन घर पर ही थी और वो खाना खाकर सो गई थी। तोप सिंह जब रात में 11 बजे घर पहुंचा तो बच्चे की बात को लेकर ही दोनों का झगड़ा शुरू हो गया। फिर दोनों को एक दूसरे पर दूसरी शादी कर लेने का शक था, जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया था। बात आग लगाने तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें...DM ने सीडीओ को मिशन शक्ति कार्यक्रम में बनाया बेस्ट अम्बेस्डर, कार्यक्रम में दिए निर्देश

Newstrack

Newstrack

Next Story