×

5 साल के बच्चे का काटा गला, आरोपी महिला को भीड़ ने की जलाकर मारने की कोशिश

पांच वर्षीय दीपू बीते दिन शाम को अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां पड़ोस में रहने वाली महिला सीता आ गई। वह बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर लेकर चली गई।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 8:32 AM GMT
5 साल के बच्चे का काटा गला, आरोपी महिला को भीड़ ने की जलाकर मारने की कोशिश
X
इसी बीच आरोपी महिला सीता का पति उपेंद्र राय घर पहुंचा। उसने घर के अंदर का दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गये। उसे देखकर सीता वहां से भागने लगी।

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने पड़ोसी के पांच वर्षीय बच्चे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी।

उसके बाद महिला भागने की फिराक में थी लेकिन तभी लोगों को इस घटना की जानकारी हो गई। उन्होंने आरोपी महिला को पकड़ लिया।

लोग मिटटी का तेल छिड़कर उसे जलाने जा ही रहे थे कि तभी किसी ने पुलिस को इसकी सुचना दे दी। पुलिस ने मौके से आकर महिला को बचाया और उसे गिरफ्तारी कर अपने साथ ले गई।ये पूरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह की है।

Bihar Murder Case रोते-बिलखते बच्चे के परिजन(फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढ़े…बिहार चुनावः नित्यानंद राय बोले विपक्ष के शरीर में दर्द, गरीब का बेटा बना है पीएम

महिला के पति ने देखा तो उड़ गये होश

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच वर्षीय दीपू बीते दिन शाम को अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां पड़ोस में रहने वाली महिला सीता आ गई। वह बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर लेकर चली गई।

घर ले जाने के बाद उसने बच्चे के हाथ पैर बांधकर धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी। जिसके बाद बच्चे की मौके पर ही डेथ हो गई। इसी बीच आरोपी महिला सीता का पति उपेंद्र राय घर पहुंचा।

उसने घर के अंदर का दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गये। उसे देखकर सीता वहां से भागने लगी। उपेंद्र राय ने अपने पिता को इस घटना के बारें में बताया।

जिसके बाद उसके पिता ने गांव के बाकी लोगों को इस घटना के बारें में जानकारी दी। देखते ही देखते ये घटना गांव में आग की तरह फ़ैल गई। गांव वालों ने आरोपी महिला को दौड़ते हुए पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए उसे केरोसिन से नहला दिया।

Crime क्राइम सीन(फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढ़े…रैपर को ट्रंप का सपोर्ट करना पड़ा भारी, गर्लफ्रेंड ने लिया ऐसा फैसला

लखनऊ में भी मासूम की हत्या का मामले सामने आया था

इससे पहले यूपी की राजधानी लखनऊ में भी ऐसा ही एक मामला बीते दिनों सामने आया था। दरिंदे ने एक 5 साल की मासूम की रेप के बाद की हत्या कर दी थी। मासूम बच्ची की लाश घर से 2 किलोमीटर दूर खेत में मिला। परिजनों की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। ये घटना नऊ के माल क्षेत्र की थी।

ये भी पढ़े…पाकिस्तान किसे चाहता है अमेरिका का राष्ट्रपति बने, जानिए डोनाल्ड ट्रंप या बिडेन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story