×

पाक को अल्टीमेटमः भारतीय दूतावास के अफसरों को ससम्मान वापस भेजो

पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय हाईकमीशन के लापता दो भारतीय अधिकारियों की गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर भारत ने पाकिस्तान को तलब किया है और साथ सख्त हिदायत भी दी है।

Shreya
Published on: 15 Jun 2020 1:22 PM GMT
पाक को अल्टीमेटमः भारतीय दूतावास के अफसरों को ससम्मान वापस भेजो
X

नई दिल्ली: पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय हाईकमीशन के लापता दो भारतीय अधिकारियों की गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर भारत ने पाकिस्तान को तलब किया है और साथ सख्त हिदायत भी दी है। भारत ने पाकिस्तानी हाईकमीशन को समन भेजा। भारत की ओर से पाकिस्तान से कहा है कि गिरफ्तार किए गए अफसरों को ना तो परेशान किया जाए और ना ही उनसे किसी तरह की पूछताछ की जाए।

अधिकारियों को तुरंत भेजा जाए भारतीय उच्चायोग

इस पर पाकिस्तान के कार्यकारी उच्चायुक्त द्वारा भी यह साफ किया है कि अधिकारियों का उत्पीड़न या उनसे कोई पूछताछ नहीं होगी। वही सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों अधिकारियों को तुरंत उनके आधिकारिक वाहनों समेत भारतीय उच्चायोग भेजा जाए। इन अधिकारियों की सुरक्षा का जिम्मा पाकिस्तान का है।

यह भी पढ़ें: इन्होंने दिया बिजली चोर उपभोक्ताओं पर एफआईआर न दर्ज करने का प्रस्ताव

हिट एंड रन मामले में किया गया गिरफ्तार

जानकारी मिली है कि पाकिस्तान ने भारतीय हाईकमीशन के दोनों अधिकारियों को हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया है। खबर है कि इन दोनों अधिकारियों के वाहन से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पाकिस्तान का आरोप है कि दोनों अधिकारी घायल व्यक्ति को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार सुबह आई थी लापता होने की खबर

बता दें कि इससे पहले सोमवार सुबह इस्लामाबाद में दो भारतीय अधिकारियों के गायब होने की सूचना आई थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस मामले को पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने उठाया गया था। भारत ने पाकिस्तान से दोनों अधिकारियों का पता लगाने के लिए कहा था। उसके बाद फिर शाम को इन अफसरों के हिट एंड रन मामले में गिरफ्तारी की खबर सामने आई।

यह भी पढ़ें: खुलासा! ये थी बड़ी वजह, जिसके चलते सुशांत के साथ हुआ हादसा

दफ्तर से बाहर गए, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचे अधिकारी

गौरतलब है कि दोनों अधिकारी ड्यूटी पर दफ्तर से बाहर गए हुए थे, हालांकि वह अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाए हैं। इसी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कार्यकारी उच्चायुक्त को तलब किया था। जिसके बाद जानकारी सामने आई कि दोनों अधिकारियों को कथित हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

भारत के राजनयिक को डराने की हुई थी कोशिश

बता दें कि इससे पहले इस्लामाबाद में भारत के राजनयिक को डराने की कोशिश हुई थी। आईएसआई एजेंटों ने जासूसी के लिए भारतीय राजनयिक का पीछा किया। इस मामले पर भारत ने पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध जताया था।

यह भी पढ़ें: 7500 रुपये महीना किसानों को, सूबे के इस बड़े नेता ने की सरकारों से ऐसी मांग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story