×

कश्मीर दहलाने की तैयारीः जैश का मददगार चढ़ा हत्थे, कब्जे से हैंड ग्रेनेड बरामद

लारू जगीर से ओजीडब्ल्यू मुजमिल अहमद भट को गिरफ्तार किया गया। वह अवंतीपोरा में टोल पोस्ट पर काम करता है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

SK Gautam
Published on: 1 March 2021 6:20 AM GMT
कश्मीर दहलाने की तैयारीः जैश का मददगार चढ़ा हत्थे, कब्जे से हैंड ग्रेनेड बरामद
X
कश्मीर दहलाने की तैयारीः जैश का मददगार चढ़ा हत्थे, कब्जे से हैंड ग्रेनेड बरामद

जम्मू-कश्मीरः भारतीय सेना की पुलिस ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके से रविवार शाम को आतंकियों को मदद पहुंचाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सूचना के आधार पर लारू जगीर से ओजीडब्ल्यू मुजमिल अहमद भट को गिरफ्तार किया गया। वह अवंतीपोरा में टोल पोस्ट पर काम करता है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

करीब 65 आतंकी सक्रिय हैं

पत्रकारों से बातचीत में जीओसी मेजर जनरल साही ने बताया कि संघर्ष विराम समझौता सही दिशा में उठाया गया एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि जब सीमा पर शांति होगी तो हम दूसरी ओर अपना ध्यान लगाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है। यहां करीब 65 आतंकी सक्रिय हैं। एलओसी पर बर्फ कम होने के चलते उस इलाके में जवानों कि गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं।

jais e mohammad

आतंकवादियों की मदद करने के लिए संघर्ष विराम उल्लंघन करते हैं

जीओसी मेजर जनरल साही ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ या हथियार भेजने जैसी सभी गतिविधियां रोकी जानी चाहिए। उम्मीद है कि समझौता के नतीजे जमीन पर देखने को मिलेंगे। संघर्ष विराम उल्लंघन मूल रूप से आतंकवादियों को सीमा पार करने में सहायता करने के लिए होता आया है। जीओसी ने कहा कि घाटी में इस समय करीब 210 से 215 आतंकी सक्रिय हैं। करीब 140 दक्षिण तथा 60-65 आतंकी उत्तरी कश्मीर में मौजूद हैं। उत्तरी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों में करीब 20 स्थानीय और अन्य विदेशी हैं।

jais e mohammad-2

ये भी देखें: कांग्रेस की नई मुसीबत बने आजाद, मोदी की तारीफ के बाद फिर लगने लगे ये कयास

उम्मीद है कि समझौता के नतीजे जमीन पर देखने को मिलेंगे।

गौरतलब है कि एलओसी पर बर्फ कम होने के चलते उस इलाके में जवानों गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। कहा, सीमा पार से घुसपैठ या हथियार भेजने जैसी सभी गतिविधियां रोकी जानी चाहिए। उम्मीद है कि समझौता के नतीजे जमीन पर देखने को मिलेंगे।

ये भी देखें: BJP का इंतजार खत्मः ढाई साल बाद राज्य कार्यकारिणी की बैठक, जानें क्या होगा खास

घाटी में इस समय करीब 210 से 215 आतंकी सक्रिय

जीओसी ने बताया कि घाटी में इस समय करीब 210 से 215 आतंकी सक्रिय हैं। करीब 140 दक्षिण तथा 60-65 आतंकी उत्तरी कश्मीर में मौजूद हैं। उत्तरी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों में करीब 20 स्थानीय और अन्य विदेशी हैं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story