×

Illegal to Die: एक ऐसा देश जहां मना है मरना, ऐसा इतिहास जो चौंका देगा

Illegal to Die: हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताएँगें जहां पर आपको जन्म लेने का तो हक़ पर मरने का हक़ नहीं है। इस देश का नाम नार्वे है ।

Akshita Pidiha
Published on: 26 Jun 2023 5:45 AM GMT
Illegal to Die: एक ऐसा देश जहां मना है मरना, ऐसा इतिहास जो चौंका देगा
X
Illegal to Die(Photo: Social Media)

Illegal to Die: जीवन में सिर्फ़ दो ही बातें हैं जिसमें सच्चाई होती है। पहला जन्म दूसरा मृत्यु। आप जन्म का पूर्वानुमान मेडिकल साइंस द्वारा फिर भी लगा सकते हो, पर मृत्यु के बारे में कोई भी नहीं जनता है। यह ऐसा कड़वा सत्य है जिसे सभी को मानना पड़ता है। पर आपको ऐसा कहा जाए कि आपको यहाँ पर मरना मना है। तब आप क्या कहेंगें ?

हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताएँगें जहां पर आपको जन्म लेने का तो हक़ पर मरने का हक़ नहीं है। इस देश का नाम नार्वे है। जहां का एक छोटा सा शहर लॉन्गइयरबेन है। यह एक आइसलैंड है और यह नार्वे की समुद्री सीमा और उत्तरी ध्रुव के बीच है। लॉन्गइयरबेन अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहाँ पर साल भर सैलानियों का जमावड़ा रहता है। पर कोई भी यहाँ पर ज़्यादा दिन के लिए नहीं ठहरता है। इसका कारण यहाँ का तापमान है। दरअसल, यहाँ का तापमान इतना कम है कि यहाँ ज़िंदा रहना लगभग मुश्किल ही है। कहा जाता है कि यहाँ पिछले 70 साल में किसी की मौत नहीं हुई है। यहाँ तापमान कम होने की वजह से एक डेड बॉडी को नष्ट होने में सालों लग जाते हैं। जब तक बॉडी नष्ट नहीं होती है उससे तरह तरह के वाइरस पनप सकते हैं, जो और लोगों की मौत का कारण बन सकते हैं ।

1917 में हुई थी मौत

बात साल 1917 की है , जब यहाँ एक शख्स की मौत इनफ्लुएंजा से हो गयी थी, पर उस शख्स के शरीर पर इनफ्लुएंजा के वायरस वैसे के वैसे कई सालों तक पड़े थे। इस घटना के बाद यहाँ के प्रशासन ने मौत पर रोक लगा दी ।ताकि शहर को किसी भी महामारी से बचाया जा सके। अब यहाँ पर यदि कोई मरने वाला कोई होता है तो उसे दूसरे क्षेत्र किसी साधन से ले ज़ाया जाता है ।जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। सामान्य लोग इस जगह जाना पसंद नहीं करते हैं। 2000 हजार की आबादी वाले इस शहर में अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो उसे प्लेन या हेलीकॉपटर से दूसरी जगह पर पहुंचा दिया जाता है। मरने के बाद वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।

लैंड ऑफ द मिडनाइट सन

इस इलाके में खतरनाक पोलर बियर बड़ी तादाद में पाये जाते हैं। इस शहर में कब्रिस्तान तो है लेकिन लोगों ने 70 साल से इस शहर में किसी को दफनाया नही गया है। इस देश में आधी रात को भी सूर्य चमकता है। इसलिए इसे ‘लैंड ऑफ द मिडनाइट सन’ भी कहा जाता है।यहां पर लगातार 76 दिनों तक दिन रहता है। रात नहीं होती है।इस शहर में ईसाई धर्म के ज्यादा लोग रहते हैं।

Akshita Pidiha

Akshita Pidiha

Next Story