×

Summer Season: गर्मियों में डीहाइड्रेशन की है दिक्कत, तो इस डाइट को करे फॉलो...

Summer Season: गर्मी में आम, कीवी, स्ट्रॉबेरी के अलावा संतरा जैसे विटामिन सी से भरपूर फल आते हैं। हमे इन फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। इन फलों से शरीर को भरपूर विटामिन सी मिलता है।

Yachana Jaiswal
Published on: 17 April 2023 7:04 PM GMT
Summer Season: गर्मियों में डीहाइड्रेशन की है दिक्कत, तो इस डाइट को करे फॉलो...
X
Pic Credit (Pexel)

Summer Season : गर्मी के सीजन में पहले तो लोग घर से नहीं निकलते है। अगर निकल भी गए तो लोग तेज धूप में पसीने के वजह से बहुत जल्दी ही डाउन फील करने लग जाते है। जिससे उनको सुस्ती और थकान महसूस होने लगती हैं। इस मौसम में बॉडी को प्रचुर मात्रा में पानी से युक्त रखना चाहिए। अपने आप को हाइड्रेट करते रहना चाहिए। समर सीज़न फलों का भी मौसम है तो कई तरह के ठंडे और हेल्दी ड्रिंक्स हम उन फलों से बना सकते है। जिनका सेवन कर हम दिनभर हाइड्रेटेड रह सकते हैं। इसके लिए हमें विटामिन-सी से भरपूर फ्रूट्स जैसे कीवी, संतरे, स्ट्रॉबेरी आदि का ड्रिंक को अपने डाइट का हिस्सा बना सकते है।

सेवन करे इन पेय पदार्थों का

स्वयं को गर्मी में स्वस्थ्य रखने के लिए खाने से ज्यादा फलों और जूस का सेवन करना चाहिए। फल खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। फलों से शरीर को भरपूर विटामिन और मिनरल्स मिलते है। क्या आप जानते हैं हाइड्रेशन की कमी पूरा करने के लिए कौन से फल या किन फलों के जूस पीने चाहिए।

आम- आम को फलों का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता, स्वाद से भरपूर आम आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है। आम में विटामिन सी और ए काफी पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है। इस फल में भी पानी मात्रा होती है जो डीहाइड्रेशन से बचाता है।

स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरीज में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं इसके अलावा स्ट्रॉबेरी विटामिन सी और कई दूसरे पोषक तत्वों से भरापूर फल है। जो हमारे बॉडी को हाइड्रेट रखने के भी काम आता है।

कीवी- विटामिन सी से भरपूर फल है कीवी। हालांकि, कीवी काफी मंहगा फल है लेकिन एक कीवी हमे पर्याप्त विटामिन सी देता है। इसके अलावा कीवी में विटामिन के और ई भी काफी मात्रा में पाया जाता है। पोषक तत्वों से भी भरपूर है जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

पपीता- पपीता एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। पपीता का सेवन हमारे पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है। पपीता में विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

नींबू पानी - नींबू पानी तो सबको पसंद होता है, नींबू में 50 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो आपकी रोजाना जरूरत के आधे से ज्यादा होता है। नींबू फाइबर से भरपूर होते हैं और इसमें 82% पानी होता है, जो उन्हें हाइड्रेशन के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

लीची का रस - एक व्यक्ति अपने दैनिक विटामिन सी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त लीची का सेवन कर सकता है क्योंकि यह सामान्य फल प्राकृतिक रूप से विटामिन से भरपूर होता है। लीची में 82% पानी भी होता है, जो इसे गर्मियों के लिए एक हाइड्रेटिंग फल बनाता है।

तरबूज़ का रस - तरबूज एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। तरबूज की उच्च जल सामग्री आपको लंबे समय तक हाइड्रेटेड और संतुष्ट रखती है। तरबूज में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है तरबूज में 92% पानी होता है और यह गर्मियों के लिए सबसे अधिक हाइड्रेटिंग फलों में से एक है।

संतरा - गर्मी में आपको संतरा का सेवन जरूर करना चाहिए। ये सिट्रस फलों में आते हैं और इनमें सबसे ज्यादा विटामिन सी, फाइबर होता है। गर्मी में हमे खूब संतरे का जूस पीना चाहिए। इससे इम्यूनिटी मजबूत बनती है जिससे बॉडी और मस्तिष्क भी हाइड्रेटेड रहती है।

खीरे का जूस - खीरे के जूस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें शरीर को डिटॉक्स करने के गुण भी पाए जाते है। जानिए खीरे का जूस पीने के अन्य स्वास्थ्य लाभ। वेटलॉस इम्यूनिटी बूस्टर, ब्लड प्रेशर कंट्रोल स्वास्थ्य त्वचा सेहतमंद आखें ,कुशल पाचन और बालों की सुंदरता पर भी काम करता है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story