×

Surya Grahan 2023: कैसा होगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्यों भारत में नहीं दिखने पर भी रहना होगा सावधान!

Surya Grahan 2023: इस साल 20 अप्रैल, 2023 को पहला सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है जिसका असर भले ही भारत में न दिखे लेकिन कई राशियों पर ज़रूर पड़ेगा।

Shweta Shrivastava
Published on: 15 April 2023 6:00 AM GMT (Updated on: 19 April 2023 11:25 AM GMT)
Surya Grahan 2023: कैसा होगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्यों भारत में नहीं दिखने पर भी रहना होगा सावधान!
X
Surya Grahan 2023 (Image Credit-Social Media)

Surya Grahan 2023: इस साल 20 अप्रैल, 2023 को पहला सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है जिसका असर भले ही भारत में न दिखे लेकिन कई राशियों पर ज़रूर पड़ेगा। इस बा का सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या के दौरान होगा, जो वैशाख के हिंदू महीने की अमावस्या का दिन होता है। जिसे भारत को छोड़कर दुनिया के विभिन्न हिस्सों से देखा जा सकेगा। साल 2023 में कुल चार ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण होंगे।

कैसा होगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहणों को देखते समय सावधानी बरतना बेहद ज़रूरी है क्योंकि ये आंखों को काफी नुकसान भी पहुंचा सकता हैं । इसलिए सूर्य ग्रहण को देखते समय सही तरह के चश्मों का चुनाव करें। आपको बता दें कि भारतीय ज्योतिषीय कैलेंडर के अनुसार 2023 का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 07:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे समाप्त हो जायेगा। वैसे तो ये भारत में नहीं दिखेगा लेकिन इसके प्रभाव से कई राशियों पर असर देखने वो ज़रूर मिलने की सम्भावनाये हैं।

संकर (हाइब्रिड) सूर्य ग्रहण 2023

2023 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल 2023 में मेष राशि में होगा। इसका सीधा असर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वाले जातकों पर पड़ेगा। साथ ही वृष, सिंह, वृश्चिक और कुम्भ राशि के जातकों को भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। ग्रहण 1 मिनट के लिए अपने चरम पर होगा। आइये इस लिस्ट के अनुसार जानिए कैसे

आंशिक सूर्य ग्रहण प्रारंभ: 07:04 AM
पूर्ण सूर्य ग्रहण प्रारंभ: 08:07 AM
अधिकतम संकर सूर्य ग्रहण: 09:46 पूर्वाह्न
पूर्ण ग्रहण समाप्ति: 11:26 AM
आंशिक ग्रहण समाप्त: दोपहर 12:29 बजे

अनुयल सूर्य ग्रहण 2023:

2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को तुला राशि में होगा और इसका प्रभाव मेष, कर्क, तुला और मकर राशियों पर पड़ेगा। ये अनुयल सूर्य ग्रहण ग्रहण लगभग 5 मिनट तक रहेगा। और घटनाओं की विस्तृत लिस्ट इस प्रकार है:

आंशिक सूर्य ग्रहण प्रारंभ: रात्रि 08:33 बजे
पूर्ण सूर्य ग्रहण प्रारंभ: रात 09:40 बजे
अधिकतम अनुयल सूर्य ग्रहण: रात 11:29 बजे
पूर्ण ग्रहण समाप्ति: 01:18 AM
आंशिक ग्रहण समाप्ति: 02:25 AM

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story