×

बाहुबली अनंत सिंह ने 12 वर्ष की उम्र में किया था पहला मर्डर, लंबी है क्राइम कुंडली

विधायक अनंत सिंह बिहार की सियासत में पिछले कई वर्षों से एक ऐसा नाम बना हुआ है। जो अपने बाहुबल और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए ख़ास तौर पर जाना जाता है।

Aditya Mishra
Published on: 23 Aug 2019 1:17 PM GMT
बाहुबली अनंत सिंह ने 12 वर्ष की उम्र में किया था पहला मर्डर, लंबी है क्राइम कुंडली
X
खुलेआम लहराई एके-47, बाहुबली विधायक के दुश्मन का सामने आया कारनामा

लखनऊ डेस्क: विधायक अनंत सिंह बिहार की सियासत में पिछले कई वर्षों से एक ऐसा नाम बना हुआ है।

जो अपने बाहुबल और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए ख़ास तौर पर जाना जाता है।

जब जब बात विधायक अनंत सिंह की होती है, तो इनके नाम के साथ ही पहचान के तौर पर 'बाहुबली' और राजनेता जैसे शब्द जुड़ जाते हैं।

बात चाहे अपराध जगत की हो, सोनपुर (Sonpur) के मेले में सबसे महंगा घोड़ा खरीदने और रेस जीतने की या कोई विवादित बयान की... अनंत सिंह हमेशा खबरों में बने रहते हैं।

इलाके में 'छोटे सरकार' के नाम से चर्चित बिहार के इस बाहुबली का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में तब आ गया जब इनके पैतृक घर पर बिहार पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें AK-47 और ग्रेनेड बरामद हुआ।

पढ़ें...

पुलिस हाथ मलती रह गई और बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर

दिल्ली साकेत कोर्ट में अनंत सिंह ने सिरेंडर किया

जानिए क्यों इस पूर्व IPS ने बाहुबली अनंत सिंह से अपनी जान को बताया खतरा?

छापेमारी में प्रतिबंधित AK-47 बरामद:

शुक्रवार को निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के नदावां गांव स्थित पैतृक घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी।

इस छापेमारी में प्रतिबंधित AK-47 बरामद हुआ। इस मामले में उनपर FIR भी दर्ज कर ली गई।

इससे पहले हत्या की सुपारी दिए जाने के आरोप में एक ऑडियो वायरल होने के मामले में विधायक का टेस्ट करवाया गया था।

जिसकी रिपोर्ट का इंतजार पुलिस टीम पहले से ही कर रही है। ऐसे में हथियार मिलने से विधायक की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।

अनंत सिंह पर अपराध से जुड़े मामलों की फेरहिस्त काफी लंबी है।

हत्या की साजिश रचने के इस केस को जोड़ लें तो उन पर अभी तक अपराध के 53 अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

पढ़ें...

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस करने गई थी गिरफ्तार, हो गए फरार

पुलिस को आता देख पीछे के दरवाजे से फरार हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह

पुलिस को आता देख पीछे के दरवाजे से फरार हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह

12 साल की उम्र में की थी पहली हत्या:

अपराध जगत से अनंत का रिश्ता कई दशक पुराना रहा है।

कहा जाता है अनंत सिंह ने 12 साल की उम्र में हत्या की पहली घटना को अंजाम दिया तो इसके बाद उन्होंने मुड़ कर कभी पीछे नहीं देखा।

पहले वो जुर्म की दुनिया के बादशाह बने और फिर राजनीति में एंट्री ली।

अनंत सिंह पर हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसे संगीन मामलों में कई केस दर्ज हैं।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story