×

पुलिस हाथ मलती रह गई और बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर

बिहार पुलिस ही नहीं, राज्य सरकार के लिए प्रतिष्ठा का बड़ा सवाल था। पुलिस झारखंड और नेपाल की सीमा सील कर जबरदस्त जांच-पड़ताल का दावा करती रही, लेकिन बाहुबली अनंत सिंह को जिस अंदाज में जवाब देना था- वह दे गए।

Aditya Mishra
Published on: 23 Aug 2019 12:08 PM GMT
पुलिस हाथ मलती रह गई और बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर
X

पटना: बिहार पुलिस ही नहीं, राज्य सरकार के लिए प्रतिष्ठा का बड़ा सवाल था। पुलिस झारखंड और नेपाल की सीमा सील कर जबरदस्त जांच-पड़ताल का दावा करती रही, लेकिन बाहुबली अनंत सिंह को जिस अंदाज में जवाब देना था- वह दे गए।

शुक्रवार दोपहर दिल्ली में बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सरेंडर किया। दिल्ली में सरेंडर की संभावना सुबह ही आ गई थी। पुलिस बेचैन रही, लेकिन अनंत ने फिर भी सुराग नहीं लगने दिया। साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया, तब खबर पक्की होने दी।

ये भी पढ़ें...वाह रे दुनिया: नहीं गवारा हुई मोहब्बत, तो पहुंचा दिया मौत के मुंह में

सरेंडर से एक दिन पहले गुरुवार देर शाम बाहुबली अनंत सिंह ने तीसरा वीडियो जारी किया था। ‘न्यूज़ट्रैक’ के पास एक्सक्लूसिव जानकारी है कि यह वीडियो अनंत ने नोएडा में शूट कराया था।

अनंत सिंह ने फरार होने के अगले दिन ही पहला वीडियो जारी किया था। पटना पुलिस उनकी फरारी के बाद पहला वीडियो जारी होने के समय तक आश्वास्त हो चुकी थी कि अनंत सिंह झारखंड या नेपाल की ओर रवाना हो चुके हैं।

पुलिस इसी रूट पर रही, लेकिन यह वीडियो पटना के ही बाइपास से सटे कंकड़बाग के इलाके में तैयार किया गया था। दोनों रूट पर लगातार जांच के दावों के बीच पुलिस ने पटना जिले में सिविल कोर्ट और बाढ़ कोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी।

ये भी पढ़ें...शिक्षा का रियलिटी टेस्ट: फेल हुआ यूपी, ऐसी है बच्चों की हालत

अनंत सिंह ने जारी किया दूसरा वीडियो

जानकारी यह भी है कि अनंत सिंह अपने सहयोगी को लेकर बाढ़ कोर्ट जा रहे थे, लेकिन जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी पर लौट गए। इसी दौरान बाहुबली अनंत सिंह ने दूसरा वीडियो जारी किया।

दूसरे और तीसरे वीडियो में भी अनंत सिंह ने दुहराया दिया कि उन्हें गिरफ्तार करना संभव नहीं है। वह अपना काम निबटा कर अपने हिसाब से सरेंडर कर देंगे।

फेल साबित हुआ बिहार पुलिस का दावा

पुलिस फिर भी जल्द गिरफ्तारी का दावा करती रही और उधर अनंत नोएडा पहुंच गए। शुक्रवार को सुबह उन्होंने अपने कुछ लोगों के जरिए पटना में संकेत भिजवा दिया कि दिल्ली में सरेंडर करने वाले हैं।

पुलिस के लिए यह भी चुनौती थी। पटना पुलिस ने दिल्ली पुलिस को जब तक मैनेज किया, अनंत सिंह ने साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़ें...1200 बच्चों की माँ के आगे झुके बच्चन साहब, पूरी दुनिया के लिए बनी मिसाल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story