×

Rajasthan Elections 2023: न खेत है, न महल, महज 50 लाख के घर और 18 किलो गहने की मालकिन हैं वसुंधरा राजे

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने चुनावी शपथ पत्र में कुल 5.05 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुल 4.54 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। 2013 में उनके पास कुल 4.04 करोड़ की संपत्ति थी।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 8 Nov 2023 12:35 PM GMT
Vasundhara Raje has declared total assets worth Rs 5.05 crore in her election affidavit
X

वसुंधरा राजे ने अपने चुनावी शपथ पत्र में कुल 5.05 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है: Photo- Social Media

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अब नामांकन खत्म हो चुका है। कई दिग्गज चेहरे इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक अपने पुराने निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर मैदान में हैं। वसुंधरा राजे ने अपनी परंपरागत विधानसभा सीट झालरापाटन से पर्चा भरा है।

नामांकन के दौरान दिए वसुंधरा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति के बारे में बताया है। यहां बता दें कि करोड़ों की मालकिन हैं पूर्व मुख्यमंत्री, लेकिन उनके नाम पर कोई भी वाहन नहीं है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की बेटी और राजस्थान के धौलपुर राजघराने की बहू वसुंधरा राजे के नाम पर कोई महल नहीं है। वहीं वसुंधरा के नाम पर खेती या गैर-खेती की भी कोई जमीन नहीं है।


आइये यहां जानते हैं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शपथ पत्र में क्या-क्या खास है...

पांच साल में बढ़ी या घटी संपत्ति?

वसुंधरा राजे ने अपने चुनावी शपथ पत्र में कुल 5.50 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुल 4.54 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। वहीं दस साल पहले यानी 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री के पास कुल 4.04 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। यानी बीते 10 वर्षों में उनकी संपत्ति में करीब एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: लाल डायरी के जरिए शाह का गहलोत पर बड़ा हमला, कहा-शर्म होती तो दे देते सीएम पद से इस्तीफा

कितनी है पूर्व सीएम की सालाना कमाई-

अगर वसुंधरा राजे की सालाना कमाई की बात करें तो 2018-19 में उनकी कुल कमाई 14.88 लाख रुपये थी। वहीं 2019-20 में उनकी कमाई घटकर 14.16 लाख रुपये हो गई। वहीं 2020-21 में वसुंधरा राजे की कमाई में इजाफा हुआ और ये 14.97 लाख रुपये हो गई। 2021-22 में उनकी कमाई में भारी बढ़ोतरी हुई और ये 24.12 लाख रुपये हो गई। उसके बाद 2022-23 में उनके कमाई में एक बार फिर भारी कमी हुई और ये 12.68 लाख रुपये पर आ गई।


55.12 लाख रुपये के शेयर हैं पूर्व मुख्यमंत्री के पास-

अपने चुनावी शपथ पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बताया है कि इस समय उनके पास 2.05 लाख रुपये नकदी के रूप में हैं। वसुंधरा राजे के सात निजी बैंक खातों में 57.7 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, वसुंधरा की बहन उषा राजे और बेटे दुष्यंत के साथ कुल तीन संयुक्त बैंक खाते हैं जिनमें उनके हिस्से के 1,04,639 रुपये जमा हैं। वसुंधरा के नाम पर 24.58 लाख रुपये की राशि पांच म्युचुअल फंड्स में जमा हैं। पूर्व सीएम के 55.12 लाख रुपये के तीन कंपनियों और निधियों में शेयर हैं।

41.96 लाख के दो बीमा हैं-

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के नाम 41.96 लाख रुपये के दो बीमा हैं। इसके अलावा भाजपा नेता को 1.14 करोड़ रुपये सिंधिया प्रॉपर्टीज एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को दिए ऋण और एडवांस से मिले हैं।

18 किलो से अधिक के हैं गहने-

पूर्व मुख्यमंत्री राजे के पास 3,179 ग्राम सोने के गहने हैं जिनकी कीमत 1.92 करोड़ रुपये है। वहीं, 15 किलो ग्राम के चांदी के आभूषण हैं जिसकी कीमत 11.19 लाख रुपये है। इस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास करीब 5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।


जयपुर में है 50 लाख का घर-

पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर जयपुर में एक आवासीय भवन है। 3530 वर्ग फुट में बने इस घर की वर्तमान में कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार से वसुंधरा राजे के पास 5.05 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमें चल और अचल दोनों शामिल संपत्तियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत ने भरा सरदारपुरा से नामांकन, बीजेपी से कौन है उनके सामने?

क्या है कमाई का जरिया?-

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी आमदनी का जरिया वेतन एवं भत्ते, ब्याज, लाभांश और पूंजीगत लाभ से होने वाली कमाई को बताया है। वसुंधरा राजे ने अपने शपथ पत्र में अपनी शैक्षिक योग्यता बीए ऑनर्स बताई है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के सोफिया कॉलेज से 1973 में अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान में बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की।

वसुंधरा राजे राजस्थान में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। भाजपा उनको एक बार फिर राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर आगे ला सकती है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story