×

Arjun Tendulkar IPL 2023: लखनऊ और मुंबई के मैच से पहले हुई बड़ी घटना, अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा

Arjun Tendulkar IPL 2023: आईपीएल में मंगलवार यानी आज लखनऊ और मुंबई के बीच मुकाबला खेला जाना है। लेकिन इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बुरी खबर है। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के इस मुकाबले से पहले एक बड़ी घटना सामने आई है।

Suryakant Soni
Published on: 16 May 2023 10:02 AM GMT (Updated on: 16 May 2023 10:04 AM GMT)
Arjun Tendulkar IPL 2023: लखनऊ और मुंबई के मैच से पहले हुई बड़ी घटना, अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा
X
Arjun Tendulkar IPL 2023

Arjun Tendulkar IPL 2023: आईपीएल में मंगलवार यानी आज लखनऊ और मुंबई के बीच मुकाबला खेला जाना है। लेकिन इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बुरी खबर है। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के इस मुकाबले से पहले एक बड़ी घटना सामने आई है। मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काट लिया है। इस घटना की जानकारी खुद अर्जुन तेंदुलकर ने अपने साथी खिलाड़ियों को दी। बता दें इस बार पहली बार अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। वो सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं।

कुत्ते ने अर्जुन के बाएं हाथ पर काटा!

बता दें इस घटना की जानकारी के बाद क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए। अर्जुन तेंदुलकर के साथ बड़ा हादसा भी हो सकता था। क्योंकि कुत्ते ने उन्हें बाएं हाथ पर ही काटा हैं, जिससे वो गेंदबाज़ी करते हैं। ऐसे में घाव बड़ा होता तो वो आईपीएल से बाहर भी हो सकते थे। लेकिन गनीमत रही हैं कि उनको ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। और वो अब मैदान पर अभ्यास करते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाड़ियों को इस बारे में बताया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया वीडियो शेयर:

बता दें मंगलवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेलना हैं। इससे पहले सोमवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अभ्यास में हिस्सा लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के युद्धवीर सिंह चरक और मोहसिन खान से हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं। उन्होंने इसी सीजन में आईपीएल डेब्यू कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था।

प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमें:

आज होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत जरुरी हैं, लेकिन अगर हार भी मिलती हैं तो भी प्लेऑफ की रेस में बरक़रार रहेगी। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद के खिलाफ जबरदस्त जीत हासिल की। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम पिछले कई मैचों से विजय रही हैं। ऐसे में इकाना स्टेडियम में आज दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story