×

Ashes 2023: अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए हैरी ब्रूक, इस वीडियो को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Ashes 2023: एशेज सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर अपने बैजबॉल क्रिकेट से फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन इस बार उनका मुकाबला दुनिया की एक नंबर टेस्ट टीम से हो रहा हैं। हाल ही में इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

Suryakant Soni
Published on: 17 Jun 2023 9:27 AM GMT
Ashes 2023: अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए हैरी ब्रूक, इस वीडियो को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
X
Ashes 2023 (Pic Credit: Google Image)

Ashes 2023: एशेज सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर अपने बैजबॉल क्रिकेट से फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन इस बार उनका मुकाबला दुनिया की एक नंबर टेस्ट टीम से हो रहा हैं। हाल ही में इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने 78 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की।इस मैच में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक का विकेट चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए हैरी ब्रूक:

इंग्लैंड के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले हैरी ब्रूक ने एशेज के पहले टेस्ट में शानदार शुरुआत की। लेकिन वो 32 रनों के स्कोर पर अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए। उनका विकेट लेने वाले नाथन लियोन और अंपायर को भी विश्वास नहीं हुआ। लियोन ने ब्रूक को लेग स्टंप की तरफ थोड़ी छोटी गेंद डाली थी, लियोन की इस गेंद पर थोड़ा ज्यादा उछाल मिला। जिसको हैरी ब्रूक भी नहीं समझ पाए। गेंद उनके थाई पैड पर लगकर हवा में उछलकर स्टंप में लग गई। ऐसे में ब्रूक को पवेलियन लौटना पड़ा। उनको अपने इस तरह आउट होने पर काफी दुख भी हुआ।

नाथन लियोन ने चटकाए चार विकेट:

इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों का तो शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने भी इस तेज़ पिच पर कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट चटकाए। जिसमें हैरी ब्रूक का ये अजीबोगरीब आउट वाला विकेट भी शामिल था। इसके अलावा लियोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर रहे जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। लियोन के अलावा जोश हेज़लवुड ने भी भी दो बड़ी सफलता अर्जित की।

जो रुट का रिकॉर्ड तोड़ शतक:

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज़ों का सामना करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने 393 रन बनाकर पारी घोषित की। इंग्लैंड के लिए इस पारी में जो रुट ने 152 गेंदों पर नाबाद 118 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्होंने इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। एशेज में आठ साल के बाद शतक जमाया। इससे पहले उनके बल्ले से साल 2015 में शतक निकला था। अब देखना हैं कि इंग्लैंड के बल्लेबाज़ दूसरी पारी में कैसा प्रदर्शन करते हैं..?

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story