×

ICC World Cup 2023:: विश्व कप के बाद टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, कप्तान से लेकर कोच तक गिर सकती हैं गाज!

ICC World Cup 2023 : भारत में होने वाले वनडे विश्वकप को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। वैसे इन तमाम रिपोर्ट्स में कितनी हकीकत हैं ये तो समय आने पर ही पता चलेगा। लेकिन एक बात तय हैं कि टीम इंडिया में विश्वकप के बाद काफी बदलाव देखने को मिल सकता हैं।

Suryakant Soni
Published on: 17 Jun 2023 2:41 AM GMT
ICC World Cup 2023:: विश्व कप के बाद टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, कप्तान से लेकर कोच तक गिर सकती हैं गाज!
X
ICC World Cup 2023 (Photo: Google image)

ICC World Cup 2023: भारत में होने वाले वनडे विश्वकप को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। वैसे इन तमाम रिपोर्ट्स में कितनी हकीकत हैं ये तो समय आने पर ही पता चलेगा। लेकिन एक बात तय हैं कि टीम इंडिया में विश्वकप के बाद काफी बदलाव देखने को मिल सकता हैं। भारतीय टीम से विश्वकप के बाद कई खिलाड़ी सन्यांस की घोषणा तक कर सकते हैं। जबकि टीम के कप्तान से लेकर कोच तक में भी बदलाव की गुंजाइश नज़र आ रही हैं।

विश्व कप के बाद टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव:

बता दें पिछले 10 साल से भारतीय टीम आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम नहीं कर पाई हैं। ऐसे में सवाल हैं कि क्या रोहित शर्मा अपनी अगुवाई में भारत को विश्वकप का खिताब दिला पाएंगे। भारत में होने के चलते घरेलू कंडीशन का काफी फायदा मिल सकता हैं। लेकिन माना जा रहा हैं कि अगर टीम इंडिया इस बार भी आईसीसी का ये टूर्नामेंट नहीं जीत पाई तो रोहित शर्मा की कप्तानी जा सकती हैं। इसके अलावा कोच राहुल द्रविड़ को भी अपना पद छोड़ना पड़ सकता हैं।

युवा खिलाड़ियों के भरोसे टीम इंडिया..?

पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी टीम में आने की दहलीज पर खड़े हैं। हाल ही में आईपीएल में उन युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान भी किया था। जिस तरह शुभमन गिल बल्लेबाज़ी कर रहे हैं उन्हें भारतीय टीम के भविष्य के रूप में देखा जा रहा हैं।उनके अलावा दूसरे ओपनर के रूप में यशश्वी जायसवाल का नाम भी काफी चर्चा में हैं। जबकि मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी अपना दमखम दिखते नज़र आ सकते हैं।

पंड्या को मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी:

टीम इंडिया का टी-20 में प्रदर्शन काफी बेहतर रहा हैं। लेकिन इसके बावजूद टीम कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम नहीं कर पाई हैं। आने वाले समय में टीम इंडिया के कई युवा मैच विनर खिलाड़ी दरवाजा खटखटा रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में कप्तान के रूप में भारत के लिए ऑप्शन की कमी नहीं है। लेकिन अभी तक के खेल प्रदर्शन को देखते हुए हार्दिक पंड्या को भारत का टी-20 कप्तान बनाया जा सकता हैं। अगले विश्वकप में एक युवा खिलाड़ियों की टीम नज़र आ सकती हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story