×

Dhoni Jersey Number Story: आखिर क्यों इसी नंबर को चुना माही ने, महेंद्र सिंह धोनी के नंबर 7 की जर्सी का राज

Dhoni Jersey Number Story: माही अपने क्रिकेट करियर में एक सफल कप्तान रहे हैं। जिन्होंने आईसीसी के बड़े ट्रॉफी को भारत के नाम करने का रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल मैच में तो अब धोनी को 7 नंबर की जर्सी पहने खेलना मुमकिन नहीं है। लेकिन माही आज भी आईपीएल में सीएसके के तरफ से कप्तानी कर रहे है। आईपीएल के मैच में धोनी को 7 नंबर की जर्सी पहने देखना माही के फैंस का सपना है। पर ध्यान देने वाली बात यह है कि जर्सी का नंबर 7 ही क्यों?

Yachana Jaiswal
Published on: 7 July 2023 7:43 AM GMT
Dhoni Jersey Number Story: आखिर क्यों इसी नंबर को चुना माही ने, महेंद्र सिंह धोनी के नंबर 7 की जर्सी का राज
X
Mahendra Singh Dhoni (Pic Credit -Social Media)

Dhoni Jersey Number Story: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट जगत के साथ विश्व में भी क्रिकेट के बादशाह माने जाते है। धोनी का क्रिकेट के इतिहास में एक खास उपलब्धि हैं। धोनी एक कैप्टन के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सफल साबित हुए। आईसीसी में अलग अलग फॉर्मेट के मैच में भारत को जीताया है। विजेता बनकर ट्रॉफी भारत की झोली में डालने का श्रेय इसी खिलाड़ी को जाता है। इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम की जर्सी में नंबर 7 के इस खिलाड़ी को मैदान में खेलते देख पाना अब नामुमकिन है। लेकिन आईपीएल के मैच में धोनी अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ बतौर कैप्टन खेल रहे है।

धोनी को लेकर लोगों की दीवानगी उनके मैच में खेलने दौरान देखने को मिलती है।आईपीएल 2023 के सीजन में जब भी माही खेलने मैदान में उतरे तब व्यूररशिप का रिकॉर्ड टूटा है। धोनी नंबर 7 जर्सी में ही क्यों दिखते हैं यह सवाल हर फैंस के मन में होगा? चलिए जानते है क्या है इसके पीछे का वजह..

अच्छा तो इसलिए नंबर 7

टीम इंडिया को धोनी जैसा कूल कैप्टन अब शायद ही कभी मिले। धोनी को कूल सिर्फ खेलने के अंदाज और फैन फॉलोइंग के दम पर नहीं कहा जाता । धोनी ग्राउंड मैं और ग्राउंड के बाहर जिस अंदाज़ में रहते हैं वह उनके कूल कहने का दूसरा कारण भी है। क्रिकेट में धोनी हमेशा नंबर 7 की जर्सी में ही नजर आए है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की तरफ सभी 7 नंबर की जर्सी ही पहनकर हमेशा खेलने उतरे है। नंबर 7 का कैप्टन कूल से अलग ही रिश्ता है। ऐसे में इंटरनेशनल मैच ही नहीं, इंडियन प्रीमियर लीग में भी धोनी 7 नंबर की पीली जर्सी पहने खेलते दिखते है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के इस नंबर 7 की जर्सी के पीछे की कहानी क्या है? क्या राज हो सकता है कि यह खिलाड़ी हमेशा इसी नंबर की जर्सी में हि खेलता है। धोनी 1 से 9 नंबर के बीच 7 को ही अपने जर्सी का नंबर बनाया। इस 7 नंबर के पीछे उनका अटल विश्वास है। क्योंकि धोनी का जन्मदिन भी 7 जुलाई को पड़ता है। जिसमें तारीख 7 और महीने का नंबर भी 7 ही होता है। जिसपर धोनी को विश्वास है की यह नंबर उनके लिए शुभ है। धोनी के जर्सी नंबर पर 7 अंक का चयन करने को लेकर यह एक कारण हो सकता है।

7 नंबर से है अलग लगाव

धोनी के लिए नंबर 7 की जर्सी पहनकर खेलना बेहद खास है। यह नंबर पर उनका विश्वास है। इसके साथ साल 2007 में ही महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टी20 टीम के लिए बतौर कैप्टन चुना गया था। हालांकि, उस समय वीरेंद्र सहवाग 1 टी20 मैच में भारतीय टीम के तरफ से कप्तानी कर चुके थे। फिर भी टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने धोनी को बतौर कैप्टन चुना। टीम का कैप्टन बनकर माही नंबर 7 की जर्सी में मैदान में उतरे। परिणाम में भारत को जीत मिली। यहां से माही के कैप्टन बनने के बाद कूल कैप्टन बनकर कामयाबी पाने का सफर शुरू हुआ।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story