×

ICC World Cup 2023: विश्वकप की टीम में इन तीन खिलाड़ियों की एंट्री करेगी सभी को हैरान, हर कोई कर रहा नजरअंदाज

ICC World Cup 2023 Latest Update: वनडे विश्वकप 2023 का कार्यक्रम मंगलवार को आईसीसी द्वारा जारी कर दिया गया हैं। आईसीसी ने विश्वकप की तारीख मैचों के स्थान की घोषणा के बाद टीम के चयन की चर्चा भी जोरों पर हैं। पिछले 10 साल से ज्यादा समय से आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही टीम इंडिया के लिए विश्वकप का खिताब जीतना इस बार बेहद जरुरी माना जा रहा हैं।

Suryakant Soni
Published on: 29 Jun 2023 1:35 AM GMT
ICC World Cup 2023: विश्वकप की टीम में इन तीन खिलाड़ियों की एंट्री करेगी सभी को हैरान, हर कोई कर रहा नजरअंदाज
X
ICC World Cup 2023 Latest Update (Photo: Google image)

ICC World Cup 2023 Latest Update: वनडे विश्वकप 2023 का कार्यक्रम मंगलवार को आईसीसी द्वारा जारी कर दिया गया हैं। आईसीसी ने विश्वकप की तारीख मैचों के स्थान की घोषणा के बाद टीम के चयन की चर्चा भी जोरों पर हैं। पिछले 10 साल से ज्यादा समय से आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही टीम इंडिया के लिए विश्वकप का खिताब जीतना इस बार बेहद जरुरी माना जा रहा हैं। टीम इंडिया को अपनी सरजमीं का फायदा मिल सकता हैं। लेकिन इसके लिए भारत को एक अच्छी टीम चयन करनी पड़ेगी। विश्वकप की टीम में तीन ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिल सकती हैं, जिनके नाम देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा....

1. रविचंद्रन अश्विन:

विश्वकप के लिए सरप्राइज एंट्री वाले खिलाड़ियों की सूची में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम सबसे आगे चल रहा हैं। भारत में होने वाले इस विश्वकप में स्पिनर की भूमिका बेहद ख़ास रहने वाली हैं। इसको लेकर रविचंद्रन अश्विन के अनुभव का टीम इंडिया को काफी फायदा मिल सकता हैं। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी आर. अश्विन लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन माना जा रहा हैं कि उनको विश्वकप की टीम में जगह मिल सकती हैं।

2. अजिंक्य रहाणे:

टीम इंडिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ों में शुमार अजिंक्य रहाणे की किस्मत भी खुल सकती हैं। पिछले काफी समय से टीम से बाहर रहने वाले अजिंक्य रहाणे को हाल ही में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जगह मिली थी। उसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विंडीज दौरे के लिए टीम में अपनी जगह बनाई थी। अब माना जा रहा हैं कि चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह अजिंक्य रहाणे को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता हैं। इससे विश्वकप में टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी काफी मजबूत हो जायेगी।

3. मोहित शर्मा:

भारतीय पिच पर तेज़ गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद नहीं मिलती हैं। यहां मध्यम तेज़ गेंदबाज़ को थोड़ी मदद मिलती हैं। लेकिन जो गेंदबाज़ स्लोवर गेंद फेंकने में माहिर हो उनके लिए विकेट लेने के चांस काफी अधिक हो जाते हैं। ऐसे में इस साल आईपीएल में अपनी गेंदबाज़ी से सभी को हैरान करने वाले मोहित शर्मा भी टीम इंडिया की विश्वकप टीम में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं। उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए टीम में एंट्री तय मानी जा रही हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story