×

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 को लेकर सहवाग ने की ये बड़ी भविष्यवाणी, ये तीन बल्लेबाज़ मचाएंगे तहलका

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 की तारीखों का एलान होने के साथ चर्चा जोर पकड़ रही हैं। क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर अपनी राय रख रहे हैं। कोई खिलाड़ी खिताब जीतने वाली टीमों के बारे में अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं तो कोई भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर..

Suryakant Soni
Published on: 28 Jun 2023 12:15 PM GMT
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 को लेकर सहवाग ने की ये बड़ी भविष्यवाणी, ये तीन बल्लेबाज़ मचाएंगे तहलका
X
World Cup 2023 (Photo: Google image)

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 की तारीखों का एलान होने के साथ चर्चा जोर पकड़ रही हैं। क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर अपनी राय रख रहे हैं। कोई खिलाड़ी खिताब जीतने वाली टीमों के बारे में अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं तो कोई भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर.. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। चलिए जानते हैं सहवाग ने क्या कहा...?

वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा रन?

वीरेंदर सहवाग अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। क्रिकेट से सन्यांस के बाद भी उनका जुड़ाव इससे रहा हैं। अब जब बता विश्वकप को लेकर हो रही हैं तो सहवाग भला कैसे पीछे रह सकते हैं। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग ने टॉप रन स्कोर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। सहवाग के अनुसार भारत में होने वाले इस विश्वकप में रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

रोहित का बल्ला पिछले विश्वकप में खूब चला:

बता दें वीरेंदर सहवाग की ये भविष्यवाणी कितनी सही होती हैं इसका मालूम नहीं हैं। लेकिन पिछली बार रोहित शर्मा का बल्ला विश्वकप में खूब गरजा था। रोहित शर्मा विश्वकप 2019 में 9 मैचों में 81 की औसत से 648 रन बनाये थे, जिसमें उनके बल्ले से 5 शतक निकले थे। उनके अलावा विराट कोहली से इस साला भारत को बहुत उम्मीद होगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर का भी यह आखिरी विश्वकप होगा। भारत की पिच पर वार्नर अपनी टीम के लिए बड़ा कमाल कर सकते हैं।

भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से:

टीम इंडिया का विश्वकप 2023 में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ही होगा। यह मुकाबला चेन्नई की स्पिन के लिए मददगार पिच पर खेला जाएगा। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम भी ख़ास तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया का इस मैदान पर रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा हैं। ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई के चिदंबरम में खेले छह मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story