×

ICC World Cup 2023 का नया कार्यक्रम जारी, भारत–पाक मुक़ाबले के साथ दूसरे 8 मैचों में बदलाव

ICC World Cup 2023 Reschedule: बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला अपनी पहली की तारीख 15 अक्टूबर से हटाकर 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कर दिया गया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 9 Aug 2023 12:59 PM GMT
ICC World Cup 2023 का नया कार्यक्रम जारी, भारत–पाक मुक़ाबले के साथ दूसरे 8 मैचों में बदलाव
X
World Cup 2023 (Pic Credit -Social Media)

ICC World Cup 2023 Reschedule: आईसीसी ने बुधवार को विश्व कप 2023 के संशोधित कार्यक्रम की लिस्ट जारी कर दी है।इस नए शेड्यूल में मैच के वेन्यू को लेकर कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। महामुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही किया जायेगा। दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच शनिवार, 14 अक्टूबर से दूसरे तारीख पर ट्रांसफर कर दिया है। अब यह मैच 24 घंटे बाद रविवार 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी के साथ बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला अपनी पहली की तारीख 15 अक्टूबर से हटाकर 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कर दिया गया है।

पाकिस्तान के दूसरे मुकाबलों में भी बदलाव

हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला गुरुवार 12 अक्टूबर से अब मंगलवार 10 अक्टूबर को कर दिया गया है। लखनऊ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का मैच 24 घंटे पीछे कर दिया गया है। अब शुक्रवार 13 अक्टूबर के जगह यह गुरुवार 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी तरह, बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड का मैच पहले के शेड्यूल 14 अक्टूबर के जगह, अब चेन्नई में 13 अक्टूबर, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा और इसे दिन-रात वाले मैच के तर्ज पर खेला जाएगा।

कुछ मैच के समय में बदलाव किया गया

टूर्नामेंट के पहले फेज में, धर्मशाला में होने वाले बांग्लादेश और इंग्लैंड के मुकाबले के समय में भी बदलवा किया गया है। जिसमें यह मैच अब एक दिन का मैच हो गया है। यह मैच अब निर्धारित समय में नए बदलाव पर सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू किया जायेगा। लीग मैच के अंत में, 12 नवंबर रविवार को डबल-हेडर मुकाबले को एक दिन पहले शनिवार 11 नवंबर को स्थानांतरित कर दिया गया है। पुणे में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान का मुक़ाबला सुबह 10:30 बजे और कोलकाता में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का मुकाबला दोपहर 02:00 बजे कर दिया गया है। नीदरलैंड के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच अब 11 के जगह 12 नवंबर को शेड्यूल कर दिया गया है। जो कि बेंगलुरु में दोपहर दो बजे खेला जाएगा।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story