×

IND Vs WI 2023: अजिंक्य ने किया रोहित की कप्तानी का खुलासा , गिनाई खूबियां

IND Vs WI 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी को अजिंकुआबरहाणे से खूब तारीफ मिली है। आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे को रोहित शर्मा का नया वाइस कैप्टन बनाया गया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 11 July 2023 7:37 AM GMT
IND Vs WI 2023: अजिंक्य ने किया रोहित की कप्तानी का खुलासा , गिनाई खूबियां
X
IND Vs WI 2023 (Pic Credit -Social Media)

IND Vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा 12 जुलाई से शुरू होने वाला है। वेस्ट इंडीज़ के इस दौरे की शुरूआत टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के साथ करने वाली हैं। टीम इंडिया में रोहित की कप्तानी में अंजिक्य रहाणे को एक बार फिर से उपकप्तान बनाया गया है। अभी सीरीज की शुरूआत से पहले ही अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के कप्तानी पर खूब सराहना किया हैं। इतना ही नहीं उपकप्तान ने रोहित के उन खास खूबियों को भी उजागर किया है। जिसके कारण हर क्रिकेट फैंस उनका मुरीद हो जाता है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अजिंक्य के प्रदर्शन ने सिलेक्टर्स को काफी प्रभावित किया है। जिससे उन्हें टीम का उपकप्तान बना दिया गया हैं। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में बात करते हुए रहाणे ने बताया कि, ''रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया का खेल में शानदार अनुभव रहा है। रोहित शर्मा किसी भी प्लेयर्स को अपने तरीके से खेलने के लिए स्वतंत्र रखते है। इसके अलावा कैप्टन के तौर पर टीम के हर खिलाड़ी के साथ खड़े होते है। जिससे अच्छा करने का उत्साह बढ़ता है।

अंजिक्य रहाणे की बात करे तो, अजिंक्य को अपने खराब खेल के वजह से दो साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर से बाहर कर दिया गया था। लेकिन इस साल आईपीएल 2023 के सीजन में धोनी के नेतृत्व में रहाणे ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। अजिंक्य रहाणे को केएल राहुल के सर्जरी के चलते भी पूरा फायदा मिला है जिससे उनकी टीम में वापसी हो गई है। आपको बता दें कि अजिंक्य ने जून में हुए वर्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में पहली बार रोहित की कप्तानी में खेला है।

आलोचना और सवालों से घिरे है रोहित

रोहित शर्मा की कैप्टेंसी पर बात करते हुए रहाणे ने बताया, प्लेयर्स मैच में अपने हिसाब से खेलने के लिए पूरे स्वतंत्र रहते है। इसके अलावा उनका साथ देना भी एक बड़ी बात होती है। यह खूबी अच्छी कप्तानी के लिए काफी जरूरी है। एक कैप्टन के अंदर यह फैक्टर होना जरूरी है। जो कि रोहित शर्मा की एक खास और सराहने वाली खूबी है।

बता दें कि दो साल पहले टेस्ट फॉर्मेट से विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद से रोहित शर्मा को भारतीय क्रीकेट टीम का कप्तान बनाकर जिम्मेदारी दी गई। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के बाद से रोहित शर्मा की कैप्टेंसी पर सवाल उठने लगे हैं। रोहित शर्मा सवालों के कठघरे में है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा कब तक संभालेंगे इसपर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story