×

IPL 2023 Final: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खिताबी भिड़ंत आज, जानिए फाइनल से जुड़ी ये ख़ास जानकारी

IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 में रविवार यानी आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खिताबी भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Suryakant Soni
Published on: 28 May 2023 9:25 AM GMT
IPL 2023 Final: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खिताबी भिड़ंत आज, जानिए फाइनल से जुड़ी ये ख़ास जानकारी
X
IPL 2023 Final (Photo: Google)

IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 में रविवार यानी आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खिताबी भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गत विजेता गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है। इस मैच में धोनी को हार्दिक पंड्या की चुनौती मिलेगी। गुजरात को होम ग्राउंड का काफी फायदा मिलेगा। चलिए जानते हैं मैच से जुड़ी ये ख़ास जानकारियां...

शुभमन गिल को रोक पाएंगे धोनी के गेंदबाज़:

इस फाइनल मैच में गुजरात का पलड़ा काफी मजबूत नज़र आ रहा हैं। इसके पीछे की वजह उनके ओपनर बल्लेबाज़ शुभमन गिल की धमाकेदार फॉर्म हैं। इस समय गिल इस सीजन में 850 रनों से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी मैदान पर गिल ने धमाकेदार शतक जड़ा था। अब चेन्नई के गेंदबाज़ों को अगर इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी तो उन्हें शुभमन गिल को जल्दी पवेलियन भेजना पड़ेगा। आईपीएल में शुभमन गिल 16 मैच खेलकर 851 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रनों का रहा है।

पथिराना-तीक्षणा धोनी के मुख्य हथियार!

इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को कम आंकना गुजरात टाइटंस को भारी पड़ सकता हैं। धोनी के तरकश में कई ऐसे तीर हैं जो मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। इसमें श्रीलंका के दो गेंदबाज़ मथीशा पथिराना और महेश तीक्षणा प्रमुख हैं। ये दो ऐसे गेंदबाज़ हैं जो अहमदाबाद की बल्लेबाज़ों के लिए मददगार पिच पर गुजरात टाइटंस बैकफुट पर धकेल सकते हैं। बाकी काम टीम के कप्तान धोनी स्टंप्स के पीछे से पूरा कर देंगे।

कब और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग:

बता दें मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल 2023 में खेले जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण पिछले सीजन की तरह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह प्रसारण एसडी और एचडी दोनों में होगा। इसका विवरण हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। आईपीएल 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में उपलब्ध रहेगी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story